सतना

बस में तोडफ़ोड़ करने वाले तीन गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, आठ महीने पहले हुई थी घटना

less than 1 minute read
Sep 20, 2019
Three arrested for breaking a bus

सतना. शराब के लिए रुपए नहीं मिलने पर बस में तोडफ़ोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद गुरुवार को तीनों को अदालत में पेश कर दिया।

बताया गया है कि फरियादी कुलदीप सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह (22) निवासी लोखरिया थाना कोठी ने 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इनकी बस एमपी19 पी 0728 को रोककर आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। रुपए नहीं देने पर बस मे तोडफ़ोड़ करते हुए बस स्टॉफ से मारपीट की गई। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी आरोपियों ने दी थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 323, 324, 341, 327, 427, 506, 34 के तहत मामला कायम किया था। इसी प्रकरण में सीएसपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने एसआइ डीडी खान, एएसआइ केपी वर्मा,प्रधान आरक्षक टीकम सिंह, संतोष धुर्वे, आरक्षक राहुल तिवारी, सुरेश विश्वकर्मा की मदद से आरोपी शेरू उर्फ केदार नाथ चौधरी पुत्र मिठाईलाल चौधरी (29), गन्नी उर्फ सुरेन्द्र चौधरी पुत्र मनसुखलाल चौधरी (29) व संदीप साकेत पुत्र विष्णु साकेत (21) तीनो निवासी मझगवां भट्ठा थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए।

ये भी पढ़ें

आंगनबाड़ी सहायिका के घर में दागी गोलियां

ये भी पढ़ें

टेबल की दराज से 9 लाख रुपया ले गए चोर
Published on:
20 Sept 2019 11:53 am
Also Read
View All