2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़ी सहायिका के घर में दागी गोलियां

सिविल लाइन के अहरी टोला में हुई वारदात, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
less than 1 minute read
Google source verification
crime case

पुलिस ने घायल प्रमोद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है

सतना. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहरी टोला में रहने वाली एक आंगनबाड़ी सहायिका को जान से मारने की नियत से एक युवक ने गोलियां दाग दीं। गनीमत रही कि महिला ने दरवाजा बंद कर लिया जिससे दो गोली दरवाजे को पार करते हुए निकल गईं। बुधवार की रात साढ़े 10 बजे हुई इस वारदात की खबर पाते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी मिली है कि वार्ड दो अहरी टोला में अपने भाई भाभी के साथ रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका अन्नपूर्णा सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी पिंटू सिंह उर्फ अनिल सिंह निवासी पौराणिक टोला के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को आरोपी ने आकर उसे व उसके भाई को धमकी देते हुए मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद बुधवार की रात साढ़े 10 बजे आरोपी पिंटू सिंह आया और घर के बाहर गालियां देने लगा। जब उसे मना किया तो उसने कट्टे से फायर कर दिया। इस दौरान महिला ने डर से दरवाजे बंद कर लिए थे। एेसे में एक गोली उसके कान के पास से होकर गुजर गई। डरी सहमी पीडि़ता गुरुवार की शाम पुलिस के पास रिपोर्ट करने पहुंची। मामला कायम करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।