सतना

तीन पिट्ठू बैग के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तलाशी में मिला सेना के जवान का परिचय पत्र

जीआरपी की दबिश: बैग से चार मोबाइल फोन सहित सेना के जवान का परिचय पत्र बरामद
2 min read
Oct 19, 2018
Two Accused arrested in satna GRP police
Two Accused arrested in satna GRP police

सतना। रेल परिसर में घेराबंदी करते हुए जीआरपी ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से जब्त दो पिट्ठू बैग में चार मोबाइल फोन के साथ सेना के जवान का परिचय पत्र बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद गुरुवार को अदालत में पेश कर दिया गया।

ये है मामला
जीआरपी के अनुसार, नवरात्र मेला के मद्देनजर एसपी रेल विनीत जैन के निर्देश पर सतना रेल परिसर में चौकी प्रभारी संतोष तिवारी के नेतृत्व में सघन जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुराना इंडियन ऑयल डिपो के पास दो युवक तीन पिट्ठू बैग लेकर जाते नजर आए। पुलिस टीम ने दोनों को घराबंदी कर रोकते हुए पूछताछ की तो इनके नाम राजेश प्रजापति (22) व रंगेश शर्मा (24) निवासी बंधा रामपुर पता चले। दोनों ही बैग के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

तलाशी ली तो निकला कुछ और
संदेह पर बैग की तलाशी ली गई तो इनके अंदर से चार मोबाइल फोन, राजाराम मौर्य के नाम का सेना का परिचय पत्र, कुछ कागजात और कपड़े मिले। कड़ी पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों ने बैग चोरी करना बताया। एेसे में दोनों के खिलाफ धारा 41 (1-4)/379 आइपीसी के तहत केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की है। आरोपियों को पकडऩे में चौकी प्रभारी तिवारी के साथ एएसआई गोविंद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक संजय मांझी, आरक्षक गणेश तिवारी, प्रमोद समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा।

एक हजार के इनामी समेत तीन पकड़ाए
रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में फरार एक हजार रुपए के इनामी आरोपी के साथ अन्य मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी गुरुवार को अदालत में पेश कर दिए गए। आरोपियों में प्रकरण क्रमांक 2046/10 धारा 461, 341 आईपीसी में आठ साल से फरार स्थाई वारंटी बड़कू कुचबदिया पुत्र रमेश उर्फ लूला (32) निवासी बेला को गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया। इसी तरह प्रकरण 63/16 में धारा 25बी आम्र्स एक्ट के स्थायी वारंट भी तामील कराया गया। आरोपी अशोक सिंह उर्फ मुक्कू पटेल पुत्र रामकरण पटेल (22) निवासी डेलौरा को वर्ष 2012 में दर्ज धारा 379 आइपीसी के प्रकरण में गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया गया। रामपुर बाघेलान में एक साल पहले दर्ज धारा 354, 294, 323 आईपीसी व एससीएसटी एक्ट के प्रकरण में फरार वारंटी एक हजार रुपए के इनामह आरोपी रहीश उर्फ अजीत कुमार पाण्डेय पुत्र शंकर शरण पाण्डेय (23) निवासी किटहा मझियार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Updated on:
19 Oct 2018 01:57 pm
Published on:
19 Oct 2018 01:57 pm