उमा भारती के भाषण के बीच भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी जनता के झुककर प्रणाम करने लगीं, जिसपर उमा भारती ने उन्हें टोकते हुए कहा उतना ही झुको, जितना चुनाव जीतने के बाद भी झुकती रहो।
सतना. मध्य प्रदेश में उपचुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। प्रदेश का चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए सभी तरीक आजमा रहे हैं। जनता को अपनी ओर लुभाने का एक नजारा मध्य प्रदेश के सतना जिले के रैगांव स्थित आमा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की सभा में भी देखने को मिला। यहां, उमा भारती के भाषण के बीच भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी जनता के झुककर प्रणाम करने लगीं, जिसपर उमा भारती ने उन्हें टोकते हुए कहा उतना ही झुको, जितना चुनाव जीतने के बाद भी झुकती रहो।
कमलनाथ पर तंज
सतना के आमा गांव में रविवार को आयोजित चुनावी सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ 15 महीने दिखे ही नहीं।
सिंधिया की तारीफ
उमा भारती ने मंच से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुए कहा कि, जिस प्रकार राजमाता विजया राजे सिंधिया ने कांग्रेस को ध्वस्त करके भारतीय जनसंघ को मजबूत किया था। उसी तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को ध्वस्त करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अहम सहयोग प्रदान किया है।