प्राकश झा और उनकी यूनिट पर हमले के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, आश्रम नाम पर हमें भी आपत्ति है। हमेशा हमारी भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य ही क्यों फिल्माए जाते हैं। अगर हिम्मत है, तो दूसरे धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य फिल्माओ। गृहमंत्री ने उग्र विरोध प्रदर्शन करने की निंदा करते हुए कहा कि, प्रकाश झा को भी विचार करना चाहिए कि, ऐसा क्यों हुआ। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि, अब से किसी भी फिल्म की परमीशन लेने के दौरान उसकी पूरी स्क्रिप्ट सरकार से अप्रूव करानी होगी। साथ ही, इसके लिए प्रदेश सरकार एक गाइडलाइन भी जारी करेगी।