सागर. लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के चलते, जहां एक तरफ मध्यम वर्गीय लोगों की जेब पर दिन ब दिन भार बढ़ता जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के सागर में रहने वाले मैकेनिक ने एलपीजी गैस से चलने वाली बाइक बना डाली है। बताया जा रहा है कि, ये बाइक ठीक उसी तरह चलती है, जिस तरह पेट्रोल से बाइक चलती है। बाइक को किक और सेल्फ दोनों माध्यमों से स्टार्ट किया जा सकता है। आमतौर पर बाइक एक लीटर पेट्रोल में 40 से 50 किलो मीटर चलती है, लेकिन एलपीजी गैस से चलने वाली इस बाइक की खास बात ये है कि, एलपीजी गैस किट से 1 किलो गैस में करीब 80 किमी तक चलेगी।