सतना

जमीनी विवाद में भतीजों ने चाचा को कमरे में बंदकर पीटा, सुबह मिली लाश

अमरपाटन के खेरिया गांव में वारदात से सनसनी

2 min read
Oct 08, 2019
Uncle murdered in a land dispute on amarpatan

सतना/ अमरपाटन के खेरिया गांव में सोमवार की सुबह खेत में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो कई तथ्य निकलकर सामने आए। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि मृत व्यक्ति को उसके दो भतीजों ने मौत के घाट उतारा है। दोनों भतीजों के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर पुलिस तलाश में जुटी है।

ये है मामला
थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिव कुमार मिश्रा (52) खेरिया थाना अमरपाटन का उसके भाई बृजकिशोर से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। ६ सितंबर की रात बृजकिशोर के बेटे राकेश मिश्रा और दिनेश मिश्रा कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस आए। रोहित के मुताबिक दोनों उसके पिता से मारपीट करने लगे। विवाद की आवाज सुनकर वह भी मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी दोनों ने मारपीट की। इसके बाद धक्का देकर उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

मौके पर कोई नहीं मिला
आसपास रहने वाले लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया पर दरवाजा नहीं खोला। मामले की सूचना डायल-100 को दी गई। जब डायल-100 मौके पर पहुंची तो मौके पर कोई नहीं मिला। राकेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा सहित शिव कुमार मिश्रा गायब थे। डायल-100 टीम रात 9:30 से 11 बजे तक तीनों की तलाश करती रही, जब सफलता नहीं मिली तो टीम वापस लौट गई। परिजनों ने भी संभावना जताई कि शिवकुमार बचाव करने के लिए कहीं छिप गया है।

302 के तहत अपराध पंजीबद्ध
दूसरे दिन सूचना मिली कि शंकर प्रसाद तिवारी के धान के खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। बेटा रोहित भी जाकर देखा तो दंग रह गया। उसके पिता धान के खेत के बीच मृत हालत में पड़े थे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर लाश का पोस्टमार्टम कराया। दोनों भतीजों राकेश मिश्रा और दिनेश मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही है।

Published on:
08 Oct 2019 09:23 pm
Also Read
View All