सतना

चौकी प्रभारी पर युवकों ने किया हमला

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा, नशे की हालत में हुआ था विवाद
less than 1 minute read
Nov 02, 2019
ssp major reshuffle in the district and changed a dozen police station
जिले में कप्तान ने किया बड़ा फेरबदल दर्जन भर थानेदार बदले,  दो को किया पैदल

सतना. रामपुर बाघेलान क्षेत्र की पुलिस चौकी छिबौरा में तैनात प्रभारी पर दो युवकों ने हमला कर दिया। गुरुवार की रात हुई इस घटना के दौरान आस पास मौजूद लोगों ने बचाव किया जिसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेते हुए आला अफसरों को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी एएसआइ हर्ष वर्धन तिवारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज करते हुए थाना पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया।

जानकारी मिली है कि छिबौरा चौकी प्रभारी एएसआइ तिवारी अपने कार्य स्थल पर मौजूद थे। वह चौकी का काम निपटा रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे गांव के ही अजय कोल व संतोष रावत नशे की हालत में पहुंचे और रिपोर्ट लिखाने की बात करने लगे। पहले से काम में लगे चौकी प्रभारी ने रुकने को कहा तो दोनों युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दोनों आरोपियों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 332, 353, 506, 34 के तहत मामला कायम करते हुए कार्रवाई की गई है।

Published on:
02 Nov 2019 05:51 pm