सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर: बच्चे की गर्दन पकड़कर उठा ले गया पैंथर, पिता के साथ मंदिर से लौट रहा था

Panther Attack : सवाई माधोपुर में एक पैंथर ने 8 वर्षीय बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2025, 9:57 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर के आटीला बालाजी क्षेत्र के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक बच्चे पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। पैंथर ने 8 वर्षीय विक्रम बंजारा पुत्र रामजीलाल बंजारा की गर्दन पकड़कर ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार शाम करीब 6 बजे विक्रम अपने पिता के साथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। रास्ते में वह पिता से कुछ कदम पीछे चल रहा था। तभी झाड़ियों से अचानक पैंथर निकलकर आया और विक्रम पर हमला कर गर्दन दबोच ली। परिवार के लोग चिल्लाते हुए उसकी ओर भागे और शोर मचाकर बच्चे को छुड़वाया। परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव को घर ले आए।

वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ मानस सिंह, रेंजर अश्विनी प्रताप सहित वन विभाग की टीम मृतक बच्चे के घर पहुंची और समझाइश कर शव को पोस्टमार्टम के लिए फिर से जिला अस्पताल लेकर आए। सूचना पर जिला कलक्टर सहित पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था विक्रम

रामजीलाल बंजारा के तीन बेटे हैं, जिनमें विक्रम सबसे बड़ा था। बच्चा स्कूल में पढ़ाई करता था। वन विभाग के अनुसार जिस जगह पैंथर का हमला हुआ, वह वन सीमा से सटा हुआ है, जहां अक्सर वन्यजीवों की गतिविधि बनी रहती है।

इस साल पहले भी हो चुके हैं हमले

रणथम्भौर में इस साल बाघ के हमले की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 16 अप्रेल को बाघिन ने सात साल के बालक कार्तिक को अपना निशाना बनाया था। बच्चे पर बाघिन ने भीड़ के बीच त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर हमला किया था। इसके बाद 11 मई को जोगी महल के पास रेंजर देवेंद्र सिंह पर भी बाघ ने हमला कर दिया था। वहीं इसी साल 9 जून को सुबह 4.30 बजे जैन मंदिर के चौकीदार राधेश्याम सैनी पर बाघ ने हमला किया था। यह चौकीदार भी सालों से मंदिर पर रह रहा था।

Updated on:
11 Dec 2025, 9:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल