सवाई माधोपुर

‘वापस लौट जा…’ लेकिन नहीं सुना, लोग देते रहे चेतावनी, देखते-देखते बह गया युवक, देखें वीडियो

चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते ढील बांध पर इन दिनों करीब दो फीट की चादर चल रही है। इसी दौरान मंगलवार को एक युवक चादर पार करने का प्रयास करता हुआ हादसे का शिकार हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 7:10 PM IST
Feature image
फोटो : वीडियो स्क्रीनशॉट

सवाईमाधोपुर। चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते ढील बांध पर इन दिनों करीब दो फीट की चादर चल रही है। इसी दौरान मंगलवार को एक युवक चादर पार करने का प्रयास करता हुआ हादसे का शिकार हो गया। युवक पानी के साथ करीब 50 फीट नीचे जा गिरा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को आसपास खड़े लोग आवाज लगाकर वापस लौटने की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और आगे बढ़ गया। बीच चादर में जाने के बाद युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग को पकड़कर कुछ देर तक लटका रहा। इसके बाद अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना मिलते ही शिवाड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गौरतलब है कि ढील बांध पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद है। चादर पर लोगों की आवाजाही पर कोई रोक-टोक नहीं है। वहीं, लोहे की लगी रेलिंग भी कई जगह टूटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Updated on:
2 Sep 2025, 7:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में RTDC के 4 मशहूर होटल लीज पर देने की तैयारी, PPP मॉडल पर निजी हाथों में जाएगी कमान; पहले भी हो चुका है ऐसा

सवाई माधोपुर जिले में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपए की नकली दवा जब्त

Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सवाई माधोपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 26 में जीत

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा