सवाई माधोपुर

निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में होंगे वार्षिकोत्सव समारोह

-जिले में 377 है आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालयों में होंगे समारोह
2 min read
निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में होंगे वार्षिकोत्सव समारोह
Government schools

सवाईमाधोपुर. शिक्षा विभाग ने आदर्श व उत्कृष्ठ विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं प्रतिभाओं को निखारने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह करने के निर्देश जारी किए हैं। यह उत्सव नए शिक्षा सत्र 2020 से होंगे। इसको लेकर कमेटियां बनाई गई है, जो इस कार्य को पूर्ण करेगी। इसको लेकर दोनों ही तरह के विद्यालयों के लिए बजट का भी निर्धारित किया गया है। इस सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा के आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव ने आदेश जारी किया है।


प्रतिभाओं को निखारने का मिलेगा अवसर

इस तरह के आयोजन से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इन समारोह में प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से समग्र शिक्षा के तहत राज्य स्तरीय योजना बनाई गई है।


यहां होगा उत्सव का आयोजन
स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के तहत यह आयोजन जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर होंगे। इस आयोजन में आदर्श विद्यालयों के लिए दस हजार तथा उत्कृष्ट के लिए 5 हजार रुपए का बजट निर्धारित किया गया। समारोह फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में होगा। उत्सवों में भामाशाहों एवं दानदाताओं को ज्ञान संकल्प पोर्टल के बारे में जानकारी देकर विद्यालय विकास के लिए प्रेरित करेंगे।

कमेटियां तय करेगी आयोजन का स्वरूप
आयोजन को लेकर स्वरूप का स्तर निर्धारण करने के लिए कमेटियां कार्य करेगी। जिला ब्लॉक एवं पंचायत स्तर की कमेटियां पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा का दायित्व वहन करने के साथ इसके लिए जिम्मेदारी भी मानी जाएगी। जिला स्तरीय कमेटी पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे समस्त विद्यालयो में कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी होगी।

शिक्षा अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आयोजन को लेकर जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया है। जिसमें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा जिला शिक्षा माध्यमिक, प्रारम्भिक व प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अधीनस्थ अलग-अलग टीमें निर्धारित की गई है, जो इस कार्य को पूर्ण करेगी। इसी के साथ शहरी आदर्श विद्यालय आयोजन समिति में शहरी आदर्श विद्यालय संस्था प्रधान अध्यक्ष होगा।

फैक्ट फाइल
-जिले में कुल सरकारी स्कूल-1 हजार 65
-जिले में माध्यमिक व उमावि विद्यालय-278
-प्राथमिक व उप्रावि-719
-संस्कृत, मदरसा विद्यालय-62
- कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय-6
-जिले में आदर्श स्कूल-199
-जिले में उत्कृष्ट स्कूल-178

इनका कहना है
जिले में सभी पीईईओ को वार्षिकोत्सव मनाने के लिए पत्र लिख दिया है। इसका आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में होगा। इससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा। संस्था प्रधानों को निर्देश दिए है।
चन्द्रशेखर जैमिनी, सहायक परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान, सवाईमाधोपुर

Published on:
07 Nov 2019 06:00 am
Also Read
View All
लालसोट-गंगापुर हाईवे पर हादसा: शोक सभा से लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल, मृतक की चार माह पहले ही हुई थी शादी

‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत