सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत; चार घायल

जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2025, 2:18 PM IST
Land-Dispute
झगड़े में घायल लोग। फोटो: पत्रिका

सवाई माधोपुर। कुंडेरा थाना क्षेत्र के भूरिपहाड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक मीठालाल पुत्र बद्री मीना निवासी भूरिपहाड़ी है। झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को सवाईमाधोपुर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ये हुए घायल : अस्पताल सूत्रों के अनुसार रविवार को हुए झगड़े में एक पक्ष के विजय (45) पुत्र हरपाल मीना को चोट आई है। दूसरे पक्ष के रिंकेश (25) पुत्र प्यारेलाल मीना, उगंती (58) पत्नी मीठालाल मीना और प्यारेलाल (50) पुत्र बद्री मीना निवासी भूरिपहाड़ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे कुंडेरा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह खेतों से ट्रैक्टर लेकर आ रहे एक पक्ष के प्यारेलाल के साथ भी मारपीट का प्रयास हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने समझाइश कर शांत करवा दिया था। शाम को मीठालाल के घर पर फिर झगड़ा हुआ, जिसमें हमलावरों ने मीठालाल और उसके परिवार पर हमला कर दिया।

Updated on:
20 Oct 2025, 2:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल