सवाई माधोपुर

राजस्थान के इन दो शहरों की जनता के लिए गुड न्यूज, मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Rajasthan News: राजस्थान के दो शहरों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अच्छी खबर मिलते ही शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2025, 9:03 AM IST
pm-modi-cm-bhajanlal
पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा (फाइल फोटो)

Rajasthan National Highway News: सवाई माधोपुर। वाहन चालकों को शहर के भीड़भाड़ भरे माहौल से राहत तथा यात्रा प्रवाह में गति देने के उद्देश्य से गंगापुरसिटी तथा करौली जिले में बाइपास निकाले जाएंगे। इसके लिए केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को दोनों बाइपास के लिए 963.37 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

दोनों बाइपास की लम्बाई 33.48 किलोमीटर है। इन बाइपास का निर्माण होने के कारण गंगापुरसिटी से करौली तथा धौलपुर की दूरी और कम हो सकेगी। परियोजना स्वीकृति की जानकारी केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। इसके बाद शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

मंत्री नितिन गडकरी ने दी यह जानकारी

राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन के गंगापुर तथा करौली बाइपास कुल दूरी 33.48 किलोमीटर निर्माण के लिए 963.37 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-23 कोथून में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के साथ जंक्शन से शुरू होता है और राजस्थान के धौलपुर जिले के पास समाप्त होता है।

घनी आबादी वाले क्षेत्रों और कम मोड़ से बचने के लिए गंगापुरसिटी तथा करौली के बाइपास प्रस्तावित किए हैं। इन परियोजनाओं से दोनों शहरों में भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही सुचारू, सुरक्षित यातायात प्रवाह और यात्रा समय में पर्याप्त कमी सुनिश्चित होगी।

कहां कितना लंबा बाइपास बनेगा

सूत्रों के अनुसार गंगापुरसिटी से निकलने वाला बाइपास करीब 19 किलोमीटर का होगा। इसके लिए करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं करौली में यह बाइपास करीब 14 किलोमीटर निकलेगा, जिसकी लागत करीब 511 करोड़ रुपए आएगी। जानकारी के अनुसार एनएचएआई ने बाइपास के लिए सम्बंधित नगर निकायों से एनओसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

इनका कहना है

बाइपास निकलने से क्षेत्रवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही वाहन चालकों को कम दूरी के साथ सुगम मार्ग मिल सकेगा।
-मानसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक, गंगापुरसिटी।

Updated on:
5 Apr 2025, 9:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सवाई माधोपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 26 में जीत

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा

राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े