सवाई माधोपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दम्पती की मौत, बाइक से जा रहे थे शादी में

कोटा लालसोट मेगा हाइवे पर एक जीप (बोलेरो) की टक्कर से बाइक पर सवार दम्पती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो बालक घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2023, 3:51 PM IST
accident1.jpg
हादसे में घायल बच्चा

भाड़ौती (सवाईमाधोपुर)। कोटा लालसोट मेगा हाइवे पर सोमवार दोपहर करीब डेढ बजे एक जीप (बोलेरो) की टक्कर से बाइक पर सवार दम्पती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो बालक घायल हुए हैं।

आरोप है कि जीप चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल बालकों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूरवाल थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी के अनुसार मृतक विनोद (35 ) पुत्र पूरण वाल्मीकि व अनिता (32) पत्नी विनोद वाल्मीकि निवासी नीम चौकी शहर हैं। जबकि घायल उनके पुत्र प्रिंस (10 ) , गोलू (8) पुत्र हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दम्पती के शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि विनोद अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से सवाईमाधोपुर से बगड़ी शादी में जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में दुब्बी बनास के रीको एरिया के पास सामने से तेज गति से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक का आधा हिस्सा गाड़ी में ही फंस गया। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया है।

Updated on:
14 Mar 2023, 3:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल