8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस्यु केशव गुर्जर के भाई मुकेश को पुलिस ने दबोचा, मंदिर में साधु बनकर रह रहा था

कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर के पकड़े जाने के बाद साधु के वेश में यहां-वहां छिपते फिर रहे उसके भाई मुकेश गुर्जर को सोनेकागुर्जा थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 13 Mar 2023, 2:45 PM IST

dacoit keshav gurjar brother mukesh gurjar arrested in dholpur

धौलपुर। कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर के पकड़े जाने के बाद साधु के वेश में यहां-वहां छिपते फिर रहे उसके भाई मुकेश गुर्जर को सोनेकागुर्जा थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुकेश गुर्जर की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह केशव गुर्जर गैंग का आखिरी सदस्य है।

इसी के साथ धौलपुर पुलिस ने केशव गुर्जर गैंग का बीहड़ों से सफाया कर दिया है। गिरोह के सभी सदस्य अब जेल की हवा खा रहे हैं। बाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि मुकेश गुर्जर धौलपुर के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल था। उस पर पुलिस पर हमला करने, मारपीट, अपहरण समेत अन्य धाराओं में बाड़ी सदर थाने में कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : जीप की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग

पुलिस ने यों पकड़ा
थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि रविवार को केशव के बड़े भाई व उसकी गैंग के सक्रिय सदस्य मुकेश गुर्जर के थाना क्षेत्र के कोले वाली माता मंदिर पर साधु का वेश बनाकर छिपे होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। इस पर पुलिस मोती कोटरा गांव पहुंची। वाहनों को गांव के बाहर खड़ा कर पुलिस पैदल मंदिर तक पहुंची। यहां साधु के वेश में एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखा। उसकी पहचान टपुआ सायपुर निवासी मुकेश गुर्जर पुत्र माधोसिंह के रूप में हुई। पुलिस के नजदीक पहुंचने पर पुलिस को देख साधु वेशधारी व्यक्ति भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेर कर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश गुर्जर बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बाड़ी सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : कहां गई वीरांगना, सूना पड़ा है आंगन, सास बोली...बहुएं चाहिए, बच्चों को सता रही मां की याद

केशव गुर्जर गैंग का बीहड़ों से सफाया
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस ने तीन राज्यों में सवा लाख रुपए के इनामी केशव गुर्जर और उसकी गैंग के सफाए के लिए अभियान चलाया। 30 जनवरी को राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आतंक का पर्याय बन चुके दस्यु केशव गुर्जर को धौलपुर पुलिस ने करीब एक घंटे तक मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया था। मुठभेड़ में केशव के पैर में पुलिस की गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने 31 जनवरी को मुंडपुरा माला क्षेत्र से गैंग के सदस्य बंटी पंडित और नरेश गुर्जर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 4 फरवरी को गैंग के 25 हजार के इनामी शीशराम गुर्जर और पांच हजार के इनामी गब्बर गुर्जर उर्फ छोटू को पीली कछार क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

केशव के भाई मुकेश गुर्जर को सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस पर बाड़ी सदर थाना में मामले दर्ज हैं। इसी के साथ अब केशव गैंग के सभी सक्रिय बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
- मनीष शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, बाड़ी