सास बोली...बहुएं चाहिए, बच्चों को सता रही मां की याद
वीरांगना की सास घीसी देवी ने बताया कि दोनों बहुओं को दो दिन से पुलिस निगरानी में रखा हुआ है। पीछे से बच्चों को संभालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बहुएं चाहिए। मंजू के पुत्र ध्रुव व देवर जितेंद्र के बच्चे प्रियांशु व तनु को मां के बिना संभालना मुश्किल हो रहा है। बच्चों को दिनभर तो संभाल लेते हैं, लेकिन शाम ढलते ही तीनों बच्चे मां को याद करके परेशान करते हैं।