सवाई माधोपुर

गहलोत सरकार ने दी सौगात, स्टूडेंट्स के लिए आई Good News

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज ने प्रदेश में स्कूल कॉलेजों के स्टूडेंट्स को एसटी कार्ड (स्टूडेंट टिकट) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स अब राजस्थान रोडवेज की बसों में एसटी कार्ड से 50 किमी के बजाए 75 किमी तक का सफर आधे किराए में ही तय कर सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2023, 12:00 PM IST
photo1691562293.jpeg

सवाईमाधोपुर. Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज ने प्रदेश में स्कूल कॉलेजों के स्टूडेंट्स को एसटी कार्ड (स्टूडेंट टिकट) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स अब राजस्थान रोडवेज की बसों में एसटी कार्ड से 50 किमी के बजाए 75 किमी तक का सफर आधे किराए में ही तय कर सकेंगे। सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने वाले स्टूडेंट्स को भी योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि, कोचिंग करने विद्यार्थियों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं, महिला यात्रियों की छूट का दायरा भी 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक किया गया है।

रोडवेज डिपो प्रबंधक ने बताया कि जिले में पूर्व में लगाए गए शिविर में कुल 1600 कार्ड के लिए आवेदन आए थे। ऐसे में विभाग की ओर से 1600 कार्ड तैयार किए गए। इनमें से अब तक विभाग की ओर से 950 कार्ड का वितरण भी किया जा चुका है। शेष कार्ड का वितरण भी जल्द ही कर दिया जाएगा।

पहले एसटी कार्ड के तहत विद्यार्थियों को 50 किमी तक की ही यात्रा कर सकते थे,लेकिन अब सरकार ने योजना में 25 किमी अतिरिक्त बढ़ा दिया है। ऐसे में विद्यार्थी इस कार्ड से आधे किराए में 75 किमी तक का यात्रा कर सकेंगे।
गजानंद जांगिड़, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सवाईमाधोपुर।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot ने जारी की लिस्ट, जानिए कब और कहां मिलेगा आपका फ्री स्मार्टफोन


वोल्वो व डीलक्स छोड़कर सभी बसों में मिलेगी सुविधा
रोडवेज डिपो प्रबंधक ने बताया कि पहले यह सुविधा केवल एक्सप्रेस व लोकल बसों तक ही समिति थी, लेकिन सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए अब ब्लू लाइन सेवा की एक्सप्रेस, स्टार लाइन, स्लीपर सेवा की बसों में भी छात्रों को आधे टिकट में यात्रा करने की सुविधा दी है। हालांकि वोल्वो व डीलक्स में विद्यार्थियों को टिकट का पूरा किराया देना होगा।

छात्राओं को ज्यादा फायदा
महिलाओं को मिलने वाली छूट योजना के अनुसार छात्राएं सभी श्रेणी की रोडवेज बसों में आधे किराए में यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज बसों में एसटी कार्ड से यात्रा सुविधा का दायरा बढऩे के बाद अब जिले के एक दर्जन से ज्यादा कस्बों व गांवों से सवाईमाधोपुर पढऩे आने वाले स्टूडेंट्स को भी एसटी कार्ड से सफर की सुविधा मिलने लगेगी। कार्ड बनाने का कार्य जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ है, जो सितम्बर तक बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Good News: चुनावी साल में राजस्थान की जनता को मिल सकती है ये बड़ी राहत

एसटी कार्ड के लिए यह यह दस्तावेज जरूरी
स्कूल-कॉलेजों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को एसटी कार्ड बनवाने के लिए 40 रुपए शुल्क व प्रमुख पांच दस्तावेज जमा कराने होंगे। जिनमें घर से 75 किमी तक की दूरी की पुष्टि के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र, स्कूल.कॉलेज का आईडी कार्ड, शेडयूल,थर्ड फॉर्म जिसे स्कूल या कॉलेज के प्राचार्य द्वारा भरा जाता है। इस पर सील मय अटेस्टेड के साथ जमा करवाना होगा। मुख्य प्रबंधक ने बताया कि पात्र स्टूडेंट्स के एसटी कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र दस्तावेज के साथ कार्ड जारी करवा सकते हैं। पंजीकरण के 10 दिन में एसटी कार्ड जारी कर दिया जाता है। इस बार यात्रा का दायरा बढ़ाने से विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Also Read
View All
Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’