काउंसलिंग में अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे उपनिदेशक

जिले में शिक्षकों के अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय में पदस्थापन व समायोजन कार्य में अनियमितता की शिकायत की जांच करने शनिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग भरतपुर उपनिदेशक बंशीधर गुर्जर सवाईमाधोपुर पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2016, 9:27 PM IST
Feature image

जिले में शिक्षकों के अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय में पदस्थापन व समायोजन कार्य में अनियमितता की शिकायत की जांच करने शनिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग भरतपुर उपनिदेशक बंशीधर गुर्जर सवाईमाधोपुर पहुंचे।

उन्होंने मामले की जांच कर जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। इस संबंध में पंचायतीराज कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपकर अनियमिताओं की शिकायत की।

जिलाध्यक्ष हरिशंकर गुर्जर ने बताया कि 23 मई को सैकण्डरी सेटअप में राउमावि व रामावि में कार्यरत लेवल द्वितीय विषयानुसार अध्यापकों की जारी सूची में वरिष्ठतम शिक्षकों को अधिशेष किया था, लेकिन तीन जून को जारी सूची में वरिष्ठतम शिक्षक को अधिशेष किया गया है।

शिक्षा अधिकारियों द्वारा नियमों को दरकिनार कर दोहरी कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है। उन्होंने काउंसलिंग में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है...
मैंने काउंसलिंग की व्यवस्था को देख शिक्षक व शिक्षा अधिकारियों को सम्बल दिया है। काउंसलिंग नियमानुसार ही चल रही है। किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है। शिकायत मिली है। मैने डीईओ से शिकायत कर्ता से परिवेदना लेकर उसका वरीयता से निस्तारण के निर्देश दिए है।
बंशीधर गुर्जर
उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग, भरतपुर।

Published on: