2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़कियों से करता था छेड़खानी, बाप-बेटे ने पीट-पीट कर मार डाला

मृतक सौरभ लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था, जिससे परेशान पिता-पुत्र ने उसकी इतनी पिटाई लगाई कि मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Jan 2017, 5:59 PM IST

Crime News

Crime News

हाथरस।
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को चंदपा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले शव का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक सौरभ आरोपियों के घर के आस पास घूम कर लड़कियों से छींटाकसी किया करता था। जिससे परेशान पिता-पुत्र ने उसकी जमकर पिटाई की इस दौरान वो सौरभ की मौत हो गई। हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को कार की मदद से सड़क किनारे डाल दिया।


आए दिन करता था छेड़खानी

हाथरस के थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के मीतई बिजली घर के पास शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर अल्टो गाड़ी से शव फेंका गया था। जिसकी शिनाख्त अविनाश उर्फ़ सौरभ पुत्र राकेश निवासी गोहिला थाना क्षेत्र बरहन जनपद आगरा के रूप में की गई। शव की पहचान के बाद मृतक के भाई कपिल कुमार ने कोतवाली चंदपा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।


पिटाई से हुई थी मौत

हाथरस के थाना कोतवाली चंदपा के मीतई बिजली घर के पास मिले शव की पहचान के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह चंदपा एसएचओ सतेंद्र कुमार एसआई विनोद यादव, एसआई सुनील यादव पुलिस टीम ने मोहन लाल पुत्र रमेश चन्द निवासी नवीपुर हाथरस अंकुर पुत्र मोहन लाल को हिरासत में लिया। जिन्होंने हत्या कबूल करते हुए बताया कि सौरभ हमारे घर के आस पास आ कर लड़कियों से छेड़छाड़ छींटाकसी करता था जिससे गुस्सा हो इसके साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में इसकी मौत गई।