आठ पंचायत समिति व एक जिला परिषद सदस्य ने सौंपा त्याग पत्र

भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में आए मंत्रियों से पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों को नहीं मिलने देने से नाराज भाजपा के आठ पंचायत समिति व एक जिला परिषद सदस्य सहित नौ सदस्यों ने प्रधान सूरजमल बैरवा को अपना त्याग पत्र सौंप दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2016, 9:23 PM IST
Feature image



भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में आए मंत्रियों से पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों को नहीं मिलने देने से नाराज भाजपा के आठ पंचायत समिति व एक जिला परिषद सदस्य सहित नौ सदस्यों ने प्रधान सूरजमल बैरवा को अपना त्याग पत्र सौंप दिया।

वार्ड नम्बर 18 के पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र सैनी ने बताया कि रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में शनिवार को बूथ सम्मेलन में पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल, वन मंत्री राजकुमार रिणवा, परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा, विधि मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी मौजूद थे।

पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मंत्रियों से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनको कोई तव्वजों नहीं दिया गया। उन्होंने मंत्रियों से रविवार को भी मिलने के कई बार प्रयास किए, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए मंत्रियों को ओर से समय नहीं दिया गया। इससे खफा हुए पंचायत सदस्यों ने सवाईमाधोपुर प्रधान को अपने पद से त्याग पत्र सांैप दिया।

त्याग पत्र देने वालों में उप प्रधान बसन्तीलाल मीणा जड़ावता, सिराज अहमद करमोदा, अनिता जैन सूरवाल, जितेन्द्र सैनी कुतलपुरा, हंसराज मीना, रूपनारायण गुर्जर, अंजना शर्मा, मुकन्ती देवी व जिला परिषद सदस्य कुलदीप रैगर शामिल है।

Published on: