सवाई माधोपुर

पूर्व पर्यटन मंत्री के परिवार ने किया भ्रमण, शावकों के साथ रिद्धी को देख हुए रोमांचित

इन दिनों रणथम्भौर में बाघिन रिद्धी और उसके शावकों की अठखेलियां देशी-विदेशी पर्यटकों को खासी रोमांचित कर रही है। जब से जंगल में रिद्धी के शावक होने की जानकारी मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2023, 2:41 PM IST
former_tourism_minister_vishvendra_singh_family_visit_ranthambore.jpg

Ranthambore National Park: इन दिनों रणथम्भौर में बाघिन रिद्धी और उसके शावकों की अठखेलियां देशी-विदेशी पर्यटकों को खासी रोमांचित कर रही है। जब से जंगल में रिद्धी के शावक होने की जानकारी मिली है। पर्यटकों में भी खासा उत्साह है। वहीं बाघिन रिद्धी भी पर्यटकों को निराश नहीं कर रही है और पर्यटकों को रिद्धी सहित इसके शावकों की जमकर साइटिंग हो रही है।

इसी क्रम में पिछले पांच दिनों से भरतपुर का शाही परिवार व पूर्व पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह अपने परिवार के साथ रणथम्भौर में बाघ-बाघिन की साइटिंग कर रहे थे। इनके साथ नेशनल ज्योग्राफी की फोटोग्राफर अनुप्रिया टांटिया भी साथ में थी, जो रिद्धी पर डॉक्यूमेंट्री तैयार करने यहां आई थी। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह व उनके परिवार ने जोन तीन में बाघिन रिद्धी व उनके शावकों की अठखेलियां देखी। साथ ही जंगल में इन्होंने भालू सहित अन्य जानवरों को भी देखा। जंगल में बाघ-बाघिनों की अठखेलियां देख ये काफी रोमांचित नजर आए। इनके साथ गाइड बत्तीलाल साथ में थे। इस दौरान पांच दिन तक रणथम्भौर घूमने के बाद ये सोमवार को भरतपुर के लिए रवाना हुए।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में RTDC के 4 मशहूर होटल लीज पर देने की तैयारी, PPP मॉडल पर निजी हाथों में जाएगी कमान; पहले भी हो चुका है ऐसा

सवाई माधोपुर जिले में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपए की नकली दवा जब्त

Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सवाई माधोपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 26 में जीत

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा