खजाने की इस बरकत को आचार संहिता के दौरान विभिन्न एजेंसियों की सख्ती से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं इस दौरान राजनीतिक दखल कम रहने का भी असर दिखा। राजस्व के इस साल के लक्ष्यों के हिसाब से तो प्रदेश की आय 44.80 प्रतिशत रही, जो पिछले साल की तुलना में करीब दो प्रतिशत कम रही। इसे आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो आय पिछले साल के मुकाबले करीब 4400 करोड़ रुपए अधिक हुई। करों से प्राप्त आय ने प्रदेश के खजाने को खूब मालामाल किया। मौजूदा वित्तीय साल में अक्टूबर तक करों से 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक आए, वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक यह आंकड़ा करीब 74.5 हजार करोड़ को ही पार कर पाया था।