सवाई माधोपुर

गलवा नदी उफान पर, रपट पार करते समय बहे तीन युवक, एक की मौत, दो को बचाया

Sawai Madhopur News : चौथकाबरवाड़ा तहसील क्षेत्र में बहने वाली गलवा नदी उफान पर चल रही है। इसी के चलते नाहरी गांव के पास गलवा नदी की रपट को पार करते समय तीन युवक बह गए। इनमें से आसपास के लोगों की सहायता से दो युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण एक युवक बह गया।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2024, 9:07 PM IST
Feature image

सवाईमाधोपुर। चौथकाबरवाड़ा तहसील क्षेत्र में बहने वाली गलवा नदी उफान पर चल रही है। इसी के चलते नाहरी गांव के पास गलवा नदी की रपट को पार करते समय तीन युवक बह गए। इनमें से आसपास के लोगों की सहायता से दो युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण एक युवक बह गया। इधर सूचना मिलने के साथ ही पुलिस प्रशासन तथा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तथा लापता युवक की तलाश करने में जुट गई। ऐसे में घंटों तलाश करने के बाद लापता युवक राहुल (17) पुत्र भागचंद वर्मा निवासी चौथ का बरवाड़ा का शव मिला।

ऐसे हुआ हादसा

जगमोदा गांव के आशाराम मीणा ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह नदी के पास अपने साथियों के साथ नहा रहा था। इस दौरान चौथ का बरवाड़ा के कपिल वर्मा, अभिषेक वर्मा एवं राहुल वर्मा तीनों रपट के ऊपर से गुजर रहे थे। ऐसे में तीनों रपटकर नदी में चले गए। युवकों को डूबता देख आशाराम ने उसके साथियों के साथ तेज बहाव में उतर कर कपिल एवं अभिषेक को तो बचा लिया, लेकिन राहुल पुत्र भागचंद वर्मा तेज बहाव में बह गया।

चार घंटे बाद मिला युवक का शव

गलवा नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी तो मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम तथा ग्रामीणों की सहायता से युवक की तलाश की गई। ऐसे में करीब 4 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद गलवा नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिला। इसका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

चौथकाबरवाड़ा थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि तीनों युवक किसी काम को लेकर पैदल नदी पार कर जा रहे थे। इसी बीच नदी का बहाव तेज होने के कारण बह गए। ऐसे में दो युवकों को बचा लिया तथा एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Updated on:
29 Jul 2024, 9:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल