पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शवों को निकाल कर उनके घर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर एडिशनल एसपी तेज सिंह, डीएसपी ओम प्रकाश, थाना अधिकारी सवाईसिंह चौहान मय पुलिस जाप्ते और क्यू आरटी टीम के साथ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को शव रामगढ़ सीएचसी लाने के लिए कहा।इधर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर रामगढ़ नहीं गए थे।