सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur News: रणथंभौर जाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर, बुकिंग के बाद भी खाली रहने वाली सीटों पर पर्यटक कर सकेंगे सैर

Ranthambore National Park: एडवांस बुकिंग होने के बाद भी खाली रहने वाली सीटों पर अब विभाग की ओर से अन्य पर्यटकों को टिकट जारी कर उन्हें पार्क भ्रमण भेजने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Feature image

सवाईमाधोपुर।रणथम्भौर में मौजूदा पर्यटन सत्र पीक पर चल रहा है और बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पार्क भ्रमण के लिए यहां पहुंच रहे हैं। खास तौर पर वीकेंड और अवकाश के दिनों में पर्यटकों की आवक अधिक रहती है। ऐसे में अब अधिक से अधिक पर्यटकों को नेशनल टाइगर कनजर्वेशन अथोरिटी (एनटीसीए) की ओर से निर्धारित की गई गाइडलाइन के पार्क भ्रमण पर भेजा जा सके।

इसके लिए अब वन विभाग की ओर से एक नई कवायद शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत एडवांस बुकिंग होने के बाद भी खाली रहने वाली सीटों पर अब विभाग की ओर से अन्य पर्यटकों को टिकट जारी कर उन्हें पार्क भ्रमण भेजने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अब तक विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

पीक सीजन में पर्यटकों को मिलेगा फायदा

अब वन विभाग की ओर से पीक सीजन में अधिक से अधिक पर्यटकों को पार्क भ्रमण पर भेजने के लिए एडवांस बुकिंग के बाद पर्यटकों के पार्क भ्रमण पर नहीं आने की स्थिति में खाली रहने वाली सीटों पर अब विभाग की ओर से अन्य पर्यटकों को पार्क भ्रमण पर भेजने के लिए तैयारी की जा रही हैं। हालांकि इस संबंध में अब तक वन विभाग की ओर से आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

पूर्व सीसीएफ ने भी शुरू की थी वैकल्पिक व्यवस्था

इस संबंध में करीब एक साल पहले रणथम्भौर के तत्कालीन सीसीएफ पी काथिरवेल ने इस संबंध में निर्देश भी जारी किए थे और इसके बाद वन विभाग की ओर से खाली रहने वाली सीटों पर करंट में टिकट जारी कर पर्यटकों को पार्क भ्रमण पर भेजने के निर्देश जारी किए गए थे और इसके बाद करंट में टिकट जारी कर पर्यटकों को पार्क भ्रमण पर भेजा गया था हालांकि बाद में तात्कालीन सीसीएफ का तबादला होने के बाद मामला एक बार फिर से अटक गया था।

कई बार बुकिंग के बाद भी नहीं आते पर्यटक

दरअसल रणथम्भौर में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग होने के कारण अधिकतर पर्यटक रणथम्भौर भ्रमण की बुकिंग पूर्व में ही करा लेते हैं, लेकिन कई बार कई पर्यटक नियत तिथि पर अपिहार्य कारणों के कारण पार्क भ्रमण पर नहीं आ पाते हैं। वहीं एडवांस बुकिंग होने के कारण वन विभाग की ओर से पर्यटकों से राशि को पहले ही वसूल कर ली जाती है। ऐसे में वर्तमान में कई बार पर्यटकों के नहीं आने पर कैंटर व जिप्सियों में सीटे खाली रह जाती हैं।

Updated on:
18 Nov 2024 02:49 pm
Published on:
18 Nov 2024 02:49 pm
Also Read
View All
लालसोट-गंगापुर हाईवे पर हादसा: शोक सभा से लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल, मृतक की चार माह पहले ही हुई थी शादी

‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत