7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैलानियों के लिए खुशखबरी! राजस्थान में यहां फिर शुरु होगी टाइगर सफारी, इस दिन से लुत्फ उठा पाएंगे टूरिस्ट

Tiger Safari : अब बारिश का दौर थमने के बाद वन विभाग की ओर से एक बार फिर बाहरी जोनों में पर्यटकों को सफारी कराने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 17 Sep 2024, 11:47 AM IST

Ranthambore National Park

file photo

Sawai Madhopur: सवाईमाधोपुर। यूं तो रणथभौर में एक अक्टूबर से एक बार फिर नया पर्यटन सीजन शुरू होना है। लेकिन वर्तमान में बीते दिनों आई तेज बारिश के कारण रणथभौर के बाहरी जोन यानि 6 से 10 में भी पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की ओर से सफारी पर रोक लगा रखी है।

हालांकि अब बारिश का दौर थमने के बाद वन विभाग की ओर से एक बार फिर बाहरी जोनों में पर्यटकों को सफारी कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में वन विभाग की ओर से अंतिम निर्णय नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के आज कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल

रास्तों और हालातों का लिया जा रहा जायजा

बारिश का दौर थमने के बाद बाहरी जोनों में एक बार फिर पर्यटकों के लिए सफारी को शुरू करने से पूर्व वन विभाग के अधिकारियों की ओर से जोन छह से दस के रास्तों की स्थिति और मरमत का जायजा लिया जा रहा है। यदि वन विभाग के अधिकारी हालातों से संतुष्ट हुए तो जल्द ही एक बार फिर से बाहरी जोनों में पर्यटकों को भ्रमण पर भेजना शुरू किया जा सकता है।

19 सितबर से शुरू होने की संभावना

रणथभौर के बाहरी जोनों में एक बार फिर से सफारी को शुरू करने को लेकर विभाग की ओर से बारिश का दौर थमने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर वन अधिकारी बाहरी जोनों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त हुए पर्यटन रास्तों की मरमत का काम भी शुरू करा दिया है। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर अब और अधिक बारिश नहीं आई और सब कुछ ठीक रहा तो 19 सितबर से एक बार फिर से बाहरी जोनों में सफारी को शुरू कर दिया जाएगा।

इनका कहना है...

बारिश का दौर थमने के बाद विभाग की ओर से रास्तों की मरमत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही एक बार फिर से बाहरी जोनों में सफारी शुरू कर दी जाएगी। -प्रमोद धकड़, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथभौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

यह भी पढ़ें : छात्रों के लिए खुशखबरी! राजस्थान में सरकारी MBBS की सीटों की संख्या में हुई वृद्धि; यहां मिलेगा एडमिशन