सवाई माधोपुर

पहले बारातियों का किया स्वागत फिर रस्म पूरी करने के बाद शराबियों ने चढ़ा दी कार, 10 वर्षीय बालक की मौत

सवाईमाधोपुर जिले के खण्डार थाना क्षेत्र के तलावडा गांव में मंगलवार देर रात को निकासी कर रहे बारातियों पर शराबियों ने कार चढ़ा दी। इससे मौके पर ही एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि कैलाशपुरी गांव से तलावडा में बारात आई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jun 2023, 11:33 AM IST
car.jpg

सवाईमाधोपुर जिले के खण्डार थाना क्षेत्र के तलावडा गांव में मंगलवार देर रात को निकासी कर रहे बारातियों पर शराबियों ने कार चढ़ा दी। इससे मौके पर ही एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि कैलाशपुरी गांव से तलावडा में बारात आई थी। तलावडा के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। अगुवानी की रस्म पूरी करने के बाद बारात की चढ़ाई शुरू कर दी। चढाई के दौरान ही बारातियों मे से कुछ लोग शराब के नशे में बोलेरो कार को लेकर जाने लगे। नशे के चलते अनियंत्रित हुई कार बारातियों पर जाकर चढ गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में मिला आदमखोर आदमी, महिला को नोंच-नोंच कर खाया


इससे बारात में शामिल अनीस (10) पुत्र रामहेत गुर्जर निवासी हिन्दवाड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुकेश (22) पुत्र प्रभु गुर्जर निवासी तलावड़ा, जीतमल (16) पुत्र रामसहाय गुर्जर निवासी निमलीकलां गंभीर घायल हो गए। घायलों को लोगों ने रात्रि में ही खंडार सीएचसी पर भर्ती करवाया। जिन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वहीं चालक की तलाश जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
यह भी पढ़ें : अनोखी शादी: 30 बैलगाड़ियों पर सजा मायरा हुआ Viral

तलावड़ा में बारातियों पर कार चढ़ाने की सूचना पर पुलिस मौके पर तुरंत गई। लोगों को समझाकर शांति व्यवस्था कायम की। बोलेरो कार को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश कर रहे हैं।
- अमरसिंह, थानाधिकारी, खंडार

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल