सवाई माधोपुर

वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन शहरों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Indian Railway News : गर्मी के सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे की ओर से वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है।

less than 1 minute read

Indian Railway News : गंगापुरसिटी। गर्मी के सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे की ओर से वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है। रेलवे के अनुसार 17 मई से कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी व भरतपुर के रास्ते गाड़ी संख्या 09321 व 09322 इंदौर-वैष्णों देवी कटरा-इंदौर के मध्य ट्रेन चलाई जाएगी। जिसमें यात्रियों के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी दी गई है।

यह रहेगा ट्रेन का समय
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09321 इंदौर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा प्रत्येक बुधवार को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर कोटा में आगमन अगले दिन गुरूवार सुबह 5.20 बजे, सवाईमाधोपुर 6.33 बजे, गंगापुरसिटी सुबह 7.15 बजे तथा भरतपुर में आगमन सुबह 8.40 बजे होगा।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09322 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-इंदौर प्रत्येक शुक्रवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सुबह 3.50 बजे प्रस्थान कर भरतपुर में रात 8.13 बजे, गंगापुरसिटी में रात्रि 9.45 बजे, सवाईमाधोपुर में रात्रि 10.38 बजे एवं कोटा अगले दिन रात्रि 12.20 बजे पहुंचकर गन्तव्य को रवाना होगी।

इसके अलावा ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, मथुरा, दिल्ली सफदरगंज, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी एवं उधमपुर स्टेशनों पर रूकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच भी उपलब्ध रहेंगे।

Published on:
16 May 2023 04:39 pm
Also Read
View All