हवालात तोड़कर भागे आरोपित से होगी पूछताछ

दो साल पहले यहां थाने की हवालात तोड़कर भागे आरोपित पिंका को पुलिस यहां सांभर जेल से पूछताछ के लिए लाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2016, 9:54 PM IST
Feature image


दो साल पहले यहां थाने की हवालात तोड़कर भागे आरोपित पिंका को पुलिस यहां सांभर जेल से पूछताछ के लिए लाई है।
थानाधिकारी नरेश शर्मा के अनुसार आरोपित पिंका उर्फ पिंकू को तीन साथियों समेत यहां महापुरा गांव में हुई चोरी के सिलसिले में बौंली सें लाया गया था।

19 अप्रेल 2014 को तीनों आरोपित जेल का ताला तोड़कर फरार हो गए थे। जिसमें एक आरोपित घटना के कुछ दिन बाद ही पकड़ा गया, जबकि पिंकू सांभर पुलिस के हत्थे चढ़ा। जहां से इसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां पूछताछ के लिए लाया गया है। पुलिस इसे शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी।

Published on: