21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेनों में पहला चार्ट तैयार होने के बाद खाली बर्थ पर मिलेगी छूट

रेलवे ने सभी ट्रेनों में प्रथम चार्ट तैयार होने के बाद खाली बर्थ व सीटों पर बेसिक किराए में 10 फीसदी छूट की सुविधा का विस्तार किया। यह सुविधा रविवार से प्रभावी हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Dec 31, 2016

 Ahmedabad news

Ahmedabad news

अहमदाबाद.
रेलवे ने सभी ट्रेनों में प्रथम चार्ट तैयार होने के बाद खाली बर्थ व सीटों पर बेसिक किराए में 10 फीसदी छूट की सुविधा का विस्तार किया। यह सुविधा रविवार से प्रभावी हो जाएगी।


चाहे राजधानी हो या दुरंतो, या फिर शताब्दी एक्सप्रेस इन ट्रेनों में प्रथम चार्ट तैयार होने के बाद खाली बर्थों व सीटों पर बेसिक किराए में 10 फीसदी छूट प्रदान की। भारतीय रेल ने अन्य सभी रेलों के आरक्षित श्रेणी में भी इस छूट के विस्तार का फैसला किया है।

इस प्रावधान के मुताबिक, प्रथम चार्ट तैयार होने से पहले एक विशेष श्रेणी और रेल के लिए बिक्री किए गए अंतिम टिकट के मूल किराए पर 10 फीसदी की छूट लागू होगी। आरक्षण शुल्क और सुपरफास्ट प्रभार पूरी तरह से लगाया जाएगा तथा प्रयोज्य सेवा कर इत्यादि भी लागू होगा। टीटीई भी रेल में (यात्रियों के ना आने के कारण) खाली बर्थों के आवंटन पर भी 10 फीसदी छूट दे सकेंगे।