सवाई माधोपुर

आज से तीन माह के लिए बंद हो जाएंगे रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य जोन

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मौजूदा पर्यटन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह व शाम दोनों पारियों को मिलाकर दो हजार से अधिक पर्यटकों ने पार्क भ्रमण किया। वहीं शनिवार से मुख्य जोन तीन माह के लिए बंद हो जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 2:35 PM IST
ranthambhore

सवाईमाधोपुर/ पत्रिका. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मौजूदा पर्यटन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह व शाम दोनों पारियों को मिलाकर दो हजार से अधिक पर्यटकों ने पार्क भ्रमण किया। वहीं शनिवार से मुख्य जोन तीन माह के लिए बंद हो जाएंगे। सुबह की पारी में 32 कैंटर व 65 जिप्सी व शाम की पारी में 30 कैंटर व 70 जिप्सियों से पर्यटकों को भ्रमण पर भेजा गया। सुबह की पारी में भ्रमण पर गए पर्यटकों को रणथम्भौर के जोन दो के गंधार देह इलाके में बाघिन टी-60 के दीदार हुए। इसी प्रकार जोन एक पर बाघिन टी-105 यानी नूरी सुल्तानपुर चौकी के पास पर्यटकों को नजर आई। बाघिनों की अठखेलियां देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद किया। इसी प्रकार शाम की पारी में भ्रमण पर गए पर्यटकों को भी रणथम्भौर बाघ परियोजना के विभिन्न जोनों में बाघ- बाघिनों के दीदार हुए।

बारिश ने मजा किया किरकिरा
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आम तौर पर सुहाने मौसम में बाघ बाघिनों की साइटिंग आसानी से हो जाती है, लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो जाने के कारण सीजन के अंतिम दिन अपेक्षाकृत पर्यटकों को कम साइटिंग हुए। साथ ही बारिश के चलते पर्यटकों को भ्रमण के दौरान परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’