24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! साइबर ठगी का नया पैंतरा, बिना किसी लिंक या ओटीपी के बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपए पार

Cyber Crime: जिले में साइबर ठगी का नया पैंतरा सामने आया है। कुशलगढ़ क्षेत्र में बिना कोई लिंक भेजे या ओटीपी पूछे एक व्यक्ति के बैंक खातों से ठग ने डेढ़ लाख से ज्यादा राशि की हेराफेरी कर किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 1 Jul 2023, 11:52 AM IST

cyber fraud

कुशलगढ़। पत्रिका. Cyber Crime: जिले में साइबर ठगी का नया पैंतरा सामने आया है। कुशलगढ़ क्षेत्र में बिना कोई लिंक भेजे या ओटीपी पूछे एक व्यक्ति के बैंक खातों से ठग ने डेढ़ लाख से ज्यादा राशि की हेराफेरी कर किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद राशि झारखंड में विड्रॉल होने की जानकारी पर पीड़ित ने कुशलगढ़ थाने और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

मामले में सरदार पटेल मार्ग निवासी अर्पण चौपड़ा ने बताया कि उनके मोबाइल पर पिछले दिनों कई ब्लैंक मैसेज आए। उसके बाद ठगों ने कॉल किए। पीड़ित ने एक भी कॉल रिसीव नहीं किए और उन्हें ब्लॉक करते रहे। फिर निजी बैंक द्वारा कॉल कर उन्हें रुपए ट्रांसफर करने की सूचना दी, खाते में गड़बड़ी का पता चला। चौपड़ा ने अपने खाते की डिटेल देखी तो बिना ओटीपी उनके खाते से 28 जून को 1 रुपया और 29 तारीख को पहली बार में 51 हज़ार, दूसरी बार में 700 रुपए की निकासी सामने आई। शंका पर उन्होंने अपने अन्य बैंक खातों को चेक किया तो उनसे भी 95 हज़ार और फिर 3 हज़ार रुपए की निकासी की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नए जिलों के गठन के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों के लिए मची खलबली


इतना ही नहीं, ठग ने खुद को बैंककर्मी बताकर फोन किया और उनके एटीएम कार्ड के नम्बर बताकर ब्लॉक करने को कहा। जब चौपड़ा ने उससे बहस की, तो ठग ने खाते का बैलेंस बताते हुए वह राशि भी उड़ाने की धमकी दी और राशि इधर-उधर कर दी। अलग-अलग खाते से कुल 1 लाख 60 हज़ार रुपए की ठगी होने पर उसने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित के अनुसार उसके खाते से राशि कृष्णा सतीश नामक व्यक्ति के खाते में जमा हुए और जो झारखंड के भानसरा क्षेत्र के एटीएम से विड्रॉल होने पाया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद अब आंखों की रोशनी छीनने वाले संक्रमण से मचा हड़कंप, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान!

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग