सवाई माधोपुर

मां का प्रेमी निकला बालक का हत्यारा, यूं दिया वारदात को अंजाम

एक बालक की हत्या कर शव खेतों में मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बालक की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने ही की थी।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2023, 3:20 PM IST
Mother Lover Killed Child in Gangapur City

बाटोदा/गंगापुरसिटी। समीपवर्ती हरिपुरा गांव में गत दिनों एक बालक की हत्या कर शव खेतों में मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बालक की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने ही की थी। इस पर पुलिस ने आरोपी नगेन्द्र उर्फ नगी पुत्र रूपचन्द मीना (23) निवासी कोहली प्रेमपुरा थाना बामनवास को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने बालक की गला दबाकर हत्या कर शव खेत में छिपा दिया था। थाना प्रभारी रामकेश मीना ने बताया कि बताया कि आईजी तथा पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में पुलिस टीम मामले को लेकर जुटी हुई थी।

मीणा ने बताया कि 3 अप्रेल को हरिपुरा निवासी 11 वर्षीय बालक गौरव उर्फ गोलू के घर से लापता होने की उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस को 8 अप्रेल को हरिपुरा गांव के समीप ही एक कुंड के पास कंकाल व हड्डियां मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बालक की मां से अवैध सम्बंध थे। जिनका बच्चे को पता लग गया था। वहीं महिला ने भी फिर से घर नहीं आने की बात कही थी। इससे गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।

यूं दिया हत्या को अंजाम
थाना प्रभारी मीना ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों, निवालिया ढाणी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल सवाई माधोपुर आदि की मदद से संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद संदिग्ध नगेंद्र उर्फ नगी पुत्र रूप चंद मीणा (23) निवासी कोहली प्रेमपुरा थाना बामनवास एवं उसके दोस्तों से पूछताछ की गई। इस पर संदिग्ध नगेंद्र उर्फ नगी के बार-बार अलग-अलग बातें बनाने पर संदेह होने लगा।

सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि 3 अप्रेल को अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर डालकर अपने मजदूरी स्थल ग्राम रामगढ़ मुराड़ा से कच्चे रास्तों में होते हुए ग्राम हरिपुरा ढाणी पहुंचकर घर के पास खेल रहे बालक गौरव उर्फ गोलू को बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया व खेत में बने कुंडे में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी व शव को छुपा गया। पुलिस अभी आरोपी नगेंद्र से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल