Nareshi Meena KBC Winner: नरेशी मीणा ने बताया कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी तैयारी की। नरेशी ने कहा- केबीसी की तैयारी के लिए वे इसके एपीसोड देखती थी, कि किस प्रकार के प्रश्र पूछे जाते हैं।
Nareshi Meena KBC: राजस्थान के सवाईमाधोपुर की छोटे से गांव एंडा की रहने वाली नरेशी मीणा ने KBC पहुंचकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली वह सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनी। नरेशी मीणा ने बताया कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी तैयारी की। नरेशी ने कहा- केबीसी की तैयारी के लिए वे इसके एपीसोड देखती थी, कि किस प्रकार के प्रश्र पूछे जाते हैं। करंट अफेयर्स के लिए रोज अखबार पढ़ती थी। उन्होंने कहा कि किताबों से पढऩा मुझे बहुत अच्छा लगता है। कभी भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के चैट बॉट टूल्स का उपयोग नहीं किया। हालांकि नरेशी करोड़पति बनने से चूक गई।
नरेशी ने 14 सवालों का सफलतापूर्वक जवाब दिया, 22 अगस्त के एपिसोड में उन्हें अगले सवाल का जवाब देना था, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए थी। सवाल था, ‘लीला राव दयाल किसे हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में एक सिंगल्स मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं’? इसके ऑप्शन थे-
हालांकि नरेशी इस सवाल का जवाब देने की कोशिश तो की लेकिन कन्फ्यूजन की वजह से उन्होंने गेम से अलविदा लेने का फैसला किया। हालांकि, इसके अगले ही पल उन्हें इसका सही जवाब मिला, जो कि ‘ग्लैडिस साउथवेल’। जब अमिताभ बच्चन ने नरेशी से कहा कि एक उत्तर दो तो उन्होंने ‘लॉटी डॉड’ का नाम लिया, जो गलत उत्तर था।
ऐसे में उनका गेम से बाहर करने का फैसला सही निकला और वो 50 लाख रुपए लेकर घर लौट गईं। सवाईमाधोपुर के एंडा गांव निवासी नरेशी मीणा का गांव लौटने पर फिल्मी स्टार की तरह भव्य स्वागत हुआ। पत्रिका से बातचीत में नरेशी ने बताया कि केबीसी में जब पहली बार अमिताभ बच्चन से बात हुई, तो उन्होंने मुझे नरेश नाम से बुलाया। मैंने उनसे कहा कि मेरे साथ ये पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, कई बार हो चुका है कि लोग मुझे नरेश के नाम से बुलाते हैं। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को रणथंभौर आने के लिए कहा। नरेशी वर्तमान में वुमन एंपावरमेंट विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है।