सवाई माधोपुर

पदाधिकारियों ने लगाया छात्रकोष के दुरुपयोग का आरोप

गंगापुरसिटी . राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित होने वाले अभिभावक संवाद कार्यक्रम विवाद के घेरे में आ गया है। कार्यक्रम में छात्रकोष की राशि का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. बी.एस. मीना को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
पदाधिकारियों ने लगाया छात्रकोष के दुरुपयोग का आरोप
पदाधिकारियों ने लगाया छात्रकोष के दुरुपयोग का आरोप

गंगापुरसिटी . राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित होने वाले अभिभावक संवाद कार्यक्रम विवाद के घेरे में आ गया है। कार्यक्रम में छात्रकोष की राशि का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. बी.एस. मीना को ज्ञापन सौंपा।


छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष मीना के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन मनमानी करते हुए आयोजन के नाम पर छात्र हित में एकत्रित कोष का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में टेन्ट व स्टेज व्यवस्था के लिए राशि खर्च की जा रही है, जबकि यह आयोजन कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए गठित समिति के कुछ सदस्य एवं छात्रसंघ पदाधिकारी कार्यक्रम को सेमिनार हॉल में आयोजित करने के पक्ष में हैं, लेकिन प्राचार्य व रेस प्रभारी कार्यक्रम मैदान में करने पर अड़े हुए हैं। ज्ञापन में उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांग को नहीं माना गया तो मजबूरन कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष चक्रवर्ती मीना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बृजभूषण खंडीप, अक्षय मीना, नरेन्द्र झार्रा, मनीष कुमार मीना मौजूद थे।


नियमानुसार हो रहा आयोजन


इधर कॉलेज प्राचार्य प्रो. बी.एस. मीना ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार कॉलेज कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आयुक्तालय से गाइड लाइन जारी हुई है। उसी के अनुरूप व्यवस्थाएं की गई हैं।

Published on:
14 Feb 2020 08:54 pm
Also Read
View All
सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव

Rajasthan Nikay Chunav : सवाई माधोपुर उपसभापति चुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी बनीं सभापति, 15 साल बाद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का कब्जा; वजीरपुर-खंडार में BJP जीती

Sawai Madhopur : रसोई में था 5 फीट लंबा करैत सांप, देखते ही बहू की निकली चीख, जानें- काटे तो क्या करें, क्या न करें