सवाई माधोपुर

राजस्थान में यहां क्लीन शेव दूल्हों का ही होगा विवाह, समाज ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan News : दूल्हों के विवाह की अनुमति दी जाएगी जो क्लीन शेव आएंगे। दाढ़ी वाले दूल्हों को सम्मेलन में शामिल नहीं किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2023, 5:50 PM IST
Only clean shave grooms will get married decision kumawat society

सवाईमाधोपुर। कुमावत समाज की ओर से आगामी 5 मई को आयोजित होने वाले विवाह सम्मेलन में उन दूल्हों के विवाह की अनुमति दी जाएगी जो क्लीन शेव आएंगे। दाढ़ी वाले दूल्हों को सम्मेलन में शामिल नहीं किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को चौथकाबरवाड़ा स्थित कुमावत समाज की धर्मशाला में शंकरलाल सुकड़ीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

विवाह सम्मेलन को लेकर अन्य निर्णय भी किए गए। धर्मशाला विकास समिति के अध्यक्ष भंवरलाल उदयवाल व कुमावत क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री धर्मवीरसिंह कुमावत ने बताया कि समाज के विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस दौरान दूल्हे के क्लीन शेव होना जरूरी है।

कुमावत समाज के पूर्व अध्यक्ष व भामाशाह सत्यनारायण खोवाल ने 51 हजार रुपए के सहयोग की घोषणा की। साथ ही विवाह सम्मेलन भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी शंकरलाल, राजेश, बाबूलाल, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री जयनारायण जूनवाल ने ली। विवाह सम्मेलन की तैयारी के लिए अगली बैठक 26 फरवरी को होगी।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल