सवाई माधोपुर

Rajasthan: हर दिन 400 किलोमीटर चलानी होगी रोडवेज बसें, नहीं तो चालकों पर गिरेगी गाज

रोडवेज प्रशासन ने आय बढ़ाने और व्यवस्था में सुधार करने के लिए यह निर्णय किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2024, 11:53 AM IST
Feature image

राजस्थान रोडवेज की हर बस अब कम से कम 400 किलोमीटर प्रतिदिन चलानी होगी। रोडवेज प्रशासन ने आय बढ़ाने और व्यवस्था में सुधार करने के लिए यह निर्णय किया है। यानी इससे कम संचालन पर संबंधित चालक पर गाज गिर सकती है। वहीं एवरेज का भी ध्यान रखना होगा। रोडवेज चालक को 33 रुपए प्रति किलोमीटर का एवरेज निकाला होगा। इन नए बदलावों से रोडवेज चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। अब उन्हें अधिक समय स्टेरिंग संभालनी होगी।

पूर्व में 300 किमी तक चलती थी बसें

रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में रोडवेज की बसें निर्धारित रूटों पर 300 से 350 किलोमीटर तक ही चलती थी। कभी इससे भी कम चल पाती थी। लेकिन अब मुख्यालय ने आदेश जारी कर हर बस को कम से कम 400 किमी प्रतिदिन चलाने के निर्देश दिए।

बेटिकट सवारी पर परिचालक होगा निलम्बित

रोडवेज प्रशासन ने निगम को घाटे से उबारने के लिए चालक-परिचालकों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। चालकों को 400 किमी बस चलानी होगी तो बस में बिना टिकट के 2 यात्री मिलने पर परिचालक पर गाज गिरेगी। टिकट नहीं मिलने पर परिचालक को निलंबित कर दिया जाएगा। इसी तरह बस सारथी योजना में कार्यरत परिचालक को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। साथ ही जमा अमानत राशि को जब्त कर लिया जाएगा।

इनका कहना है

रोडवेज प्रशासन ने हर दिन 400 किलोमीटर रोडवेज चलाने का निर्णय किया है। इससे रोडवेज की आय बढ़ेगी और व्यवस्था में सुधार होगा। वर्तमान में डिपो में 38 बसें संचालित हैं।- गजानंद जांगिड़, मुख्य प्रबंधक, सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो

Updated on:
19 Nov 2024, 11:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’

Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम