Guava Festival : राजस्थान के सवाईमाधोपुर में 18 जनवरी को देश का पहला अमरूद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ रविवार को प्रातः 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। यह अमरूद महोत्सव सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
Guava Festival : सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 18 जनवरी को देश का पहला अमरूद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ रविवार को प्रातः 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। वैसे इस वर्ष यह स्थापना दिवस बाघ महोत्सव एवं अमरूद महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि यह सवाईमाधोपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि देश में पहली बार अमरूद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि किसानों की मेहनत और जिले की कृषि पहचान को राष्ट्रीय मंच देने का प्रयास है।
उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में वर्तमान में 15 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में अमरूद की खेती की जा रही है तथा प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख मीट्रिक टन उत्पादन से 6 से 7 अरब रुपए का कारोबार होता है।
किरोड़ी लाल मीणा ने विश्वास जताया कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में सवाई माधोपुर को अमरूद उत्पादन और निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। दो दिवसीय यह आयोजन किसानों के लिए ज्ञान, नवाचार और अवसरों का संगम होगा।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि महोत्सव में आधुनिक खेती, स्मार्ट फार्मिंग, कृषि यंत्रीकरण, ड्रोन तकनीक, हाई-टेक बागवानी, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से जुड़े नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, अमरूद से बनने वाले वैल्यू-एडेड उत्पादों जैसे जूस, जैली, स्क्वैश, पल्प, बर्फी, चटनी और आचार की व्यापक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि महोत्सव में अमरूद की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी, फल-फूल प्रतियोगिता, देश के विभिन्न राज्यों की 20 से अधिक नर्सरियों की भागीदारी, लगभग 200 स्टॉल्स के माध्यम से कृषि यंत्र, उद्यानिकी तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, पशुपालन और डेयरी गतिविधियों के लाइव डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किए जाएंगे।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl