सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर: जंगल से बाहर फिर आया बाघ, वन विभाग सतर्क, किया ट्रेंकुलाइज

Sawai Madhopur Tiger News: रणथम्भौर वन क्षेत्र से निकल कर दूसरे दिन भी बाहर आए चार वर्षीय बाघ टी-2407 को वन विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम को रामसिंहपुरा के खेतों से ट्रेंकुलाइज किया है।

less than 1 minute read
जंगल से बाहर फिर आया बाघ: फोटो पत्रिका

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर वन क्षेत्र से निकल कर दूसरे दिन भी बाहर आए चार वर्षीय बाघ टी-2407 को वन विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम को रामसिंहपुरा के खेतों से ट्रेंकुलाइज किया है। खेतों और आबादी क्षेत्र में मूवमेंट होने से कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

डीएफओ मानससिंह ने बताया कि बाघ वन क्षेत्र से भटककर ग्राम रामसिंहपुरा के समीप कृषि क्षेत्र में पहुंच गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। यही बाघ एक दिन पहले एक होटल के पास देखा गया था। लेकिन देर रात करीब 9 बजे वापस वन क्षेत्र में चला गया था। वहीं सोमवार को फिर से जंगल से निकलकर रामसिंहपुरा के खेतों में दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

Ranthambore : बाघ-बाघिनों की मौत से वन्यजीव विशेषज्ञ चिंतित, किया बड़ा खुलासा

परीक्षण के बाद बाघ स्वस्थ

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जनसुरक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वन विभाग एवं पशु चिकित्सक की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया। परीक्षण के बाद बाघ स्वस्थ पाया गया है। वहीं बाघ की गतिविधियों की निगरानी के लिए इसे रेडियो कॉलर लगाया गया है। आवश्यक परीक्षण एवं अनुकूल परिस्थितियों के बाद इसे रणथम्भौर के वन क्षेत्र में पुनः छोड़ा जाएगा। इस दौरान विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर के जंगल से बाघ-बाघिनों के बाहर आने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले भी कई बाघ जंगल से बाहर आ चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघों का जंगल से बाहर आना टेरेटरी और शिकार की तलाश का परिणाम है।

Published on:
09 Mar 2026 08:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर