सवाई माधोपुर

रणथम्भौर में फिर महंगा होगा बाघों का दीदार, 1 अप्रेल से लागू होंगी नई दरें

Rajasthan News : रणथम्भौर में बाघों का दीदार जल्द ही महंगा होने वाला है। वन विभाग के अनुसार 1 अप्रेल से नई दरें लागू होंगी।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2025, 10:00 AM IST
Ranthambore
पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan News : रणथम्भौर में बाघों का दीदार जल्द ही महंगा होने वाला है। वन विभाग की ओर से पार्क भ्रमण की दरों में करीब 10 प्रतिशत वृद्धि करने की योजना बनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार नई दरें एक अप्रेल सुबह की पारी से लागू की जाएंगी।

2016 से हर साल पार्क भ्रमण की दरों में हो रहा इजाफा

गौरतलब है कि 2016 से हर साल पार्क भ्रमण की दरों में इजाफा किया जा रहा है। हालांकि वन विभाग की ओर से पूरी राशि का नहीं, बल्कि एंट्री फीस की राशि में दस प्रतिशत वृद्धि की जाती है। ऐसे में जिप्सी और कैंटर पर 50 से 100 रुपए व्यक्ति शुल्क में इजाफा होने के आसार हैं।

वर्तमान यह हैं पार्क भ्रमण की दरें

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कैंटर से पार्क भ्रमण पर जाने के लिए वर्तमान में भारतीय पर्यटक को 889 और विदेशी पर्यटक को 2294 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। वहीं जिप्सी में भारतीय से 1470 व विदेशी से 2790 रुपए वसूल किए जा रहे हैं।

हर बार शुल्क बढ़ाने का विरोध

रणथम्भौर में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की ओर से वन विभाग की ओर से हर साल पार्क भ्रमण की दरों में इजाफा करने की नीति का विरोध किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि पूर्व में ही रणथम्भौर में पार्क भ्रमण की दरें काफी अधिक हैं। ऐसे में अब पार्क भ्रमण की दरों में इजाफा करना ठीक नहीं है। इससे पर्यटकों पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ेगा। साथ ही बार-बार शुल्क बढ़ाने से पर्यटकों के अन्य प्रदेशों के टाइगर रिजर्व की ओर डायवर्ट होने की भी आशंका है।

नई दरें 1 अप्रेल से होंगी लागू

हर साल की तरह इस बार भी भ्रमण की दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। नई दरें एक अप्रेल सुबह की पारी से लागू होंगी।
प्रमोद कुमार धाकड़, उपवन संरक्षक (पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

Updated on:
30 Mar 2025, 10:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल