सवाई माधोपुर

फूले दर्शन कार्यक्रम पोस्टर का विमोचन

माली समाज के तत्वावधान में राधाकृष्ण मंदिर में फूले दर्शन कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
2 min read
पोस्टर का विमोचन
आलनपुर स्थित छाबड़ी चौक में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में फूले दर्शन कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते पदाधिकारी।

सवाईमाधोपुर. माली समाज के तत्वावधान में रविवार को आलनपुर स्थित छाबड़ी चौक में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में फूले दर्शन कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ने बताया कि फूले दर्शन कार्यक्रम 3 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक गांव-गांव जाकर सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक उत्थान के लिए पहल किया जाएगा।

वहीं जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में 25 नवंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 25 दिसंबर को जिला कार्यकारिणी की प्रथम वर्षगांठ पर विजय दिवस कार्यक्रम व 3 जनवरी को सावित्रीबाई फूले जयंती के अवसर पर सावित्रीबाई फूले मूर्ति अनावरण कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष एवं भामाशाह सचिन सैनी, जिलाध्यक्ष कमलेश बारवाल, जिला प्रभारी प्रभुदयाल सैनी, जिला संरक्षक कैलाश नारायण माली, पूनीराम सरपंच, हनुमान माली पार्षद, चौथमल पटेल, रामजीलाल सैनी, राधेश्याम माली व लोकेश सैनी आदि मौजूद थे।

शबरी फार्म का उद्घाटन आज

सवाईमाधोपुर. शबरी कृषि एवं डेयरी फार्म का उद्घाटन सोमवार सुबह 11 बजे अजनोटी-मैनपुरा में होगा। प्रबंधक अर्चना मीना व संस्थापक जसकौर मीना ने बताया कि शबरी फार्म निरंतर दूध, घी, जैविक सब्जियां, फल, वर्मी कम्पोस्ट आदि तैयार करता आ रहा है। इसी कड़ी में अब मावा, पनीर, घी व मावे से निर्मित मिठाइयां बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।

महोत्सव 24 को
सवाईमाधोपुर. विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को बजरिया स्थित शिव मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्ट के महामंत्री कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान भगवान का अभिषेक , भजन कीर्तन आदि का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर बारह बजे आरती व प्रसाद वितरण होगा।

भजन संध्या 24 को
भगवतगढ़. कस्बे में सैनी नवयुवक मंडल एवं पंच मालियान समाज के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को भजन संध्या होगी। सैनी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने बताया कि सत्यनारायण भगवान मंदिर के बाहर होने वाली भजन संध्या के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री अशोक बैरवा, जिला प्रमुख विनीता मीना, उप जिला प्रमुख श्योपाल माली, समाज के जिला अध्यक्ष कमलेश बारवाल, महामंत्री कन्हैयालाल सैनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरसहाय सैनी होंगे। अध्यक्षता सरपंच मुकेश मीना करेंगे। भजन संध्या में हेमराज सैनी एण्ड पार्टी के गायक कलाकार, डांसर एवं हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Updated on:
22 Oct 2018 05:57 pm
Published on:
22 Oct 2018 05:57 pm
Also Read
View All