सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur: संत ने ही मंदिर से चुराए सवा तीन किलो चांदी के मुकुट-छत्र, पहाड़ी पर आश्रम में जाकर छिपा

आरोपी की तलाश में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी आश्रम के आसपास छोड़ दिए। ऐसे में आरोपी के आश्रम में होने पर उसे पकड़ लिया।
less than 1 minute read
Sawai-Madhopur-Crime-News
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संत। फोटो: पत्रिका

खण्डार। बहराण्डा खुर्द चौकी क्षेत्र के टेमला बालाजी मंदिर परिसर स्थित बालाजी व कंकाली माता की मूर्ति से चांदी के मुकुट व छत्र चोरी करने के आरोपी संत को पुलिस ने करौली जिले के मासलपुर क्षेत्र में नरायणा की पहाड़ी स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया है। आरोपी से छत्र व मुकुट बरामद कर लिए।

हैड कांस्टेबल संजय कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संत हरिशंकर उर्फ हरिगिरी नाथ (80) पुत्र चंदनगिरी गोस्वामी निवासी सितोल साहब का बाड़ा ग्वालियर मध्यप्रदेश हाल ग्राम पठानपुरा देवगढ़ मुरैना मध्यप्रदेश हाल टेमला बालाजी आश्रम बहरावण्डा खुर्द है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ टेमला बालाजी मंदिर पुजारी पवन कुमार शर्मा ने 26 जुलाई को दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि बीती रात को आरोपी बालाजी का चांदी का छत्र व मुकुट, कंकाली माता का चांदी का छत्र व मुकुट (3 किलो 250 ग्राम चांदी) चोरी हो गए।

सुबह जब वह मंदिर गया तो घटना का पता चला था। प्राथमिकी में यह भी बताया था कि मंदिर परिसर में करीब 13-14 माह से एक व्यक्ति खुद को संत हरिगिरीनाथ बताकर साधु के वेश में रह रहा था।

मोबाइल लोकेशन से चला था पता

पुलिस ने बताया कि आरोपी संत चोरी की घटना के बाद से मोबाइल स्विचऑफ कर मंदिर से फरार हो गया। ऐेसे में पुलिस को 3 अगस्त को आरोपी की लोकेशन मासलपुर थाना क्षेत्र में आने पर पुलिस टीम की ओर से आरोपी की तलाश में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी आश्रम के आसपास छोड़ दिए। ऐसे में आरोपी के आश्रम में होने पर उसे पकड़ लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां संत को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

Updated on:
06 Aug 2025 03:47 pm
Published on:
06 Aug 2025 03:47 pm
Also Read
View All
Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत

RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया आदेश, दस्तावेज संशोधन नियम एक माह में तीसरी बार बदला, जानें नया क्या है?

राजस्थान में शर्मनाक घटना: पैसे गुम हुए तो स्कूल में छात्राओं के उतरवाए कपड़े, शिक्षिका सस्पेंड