सवाई माधोपुर

सवाईमाधोपुर में मकान की तीसरी मंजिल पर मिला छात्र का शव, फैली सनसनी; 15 दिन पहले ही बिहार से आया था

Sawai Madhopur Student Death: सवाईमाधोपुर के पटेल नगर में किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर बिहार निवासी संस्कृत छात्र की आत्महत्या से सनसनी फैल गई।

2 min read
राहुल कुमार तिवाड़ी। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। नगर परिषद क्षेत्र के पटेल नगर में किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर बिहार निवासी संस्कृत छात्र की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल कुमार तिवाड़ी (25) के रूप में हुई है, जो संस्कृत शिक्षा के आचार्य की पढ़ाई के लिए आया था। महज 15 दिन पहले ही उसने पटेल नगर में श्रीबल्लभ शर्मा के मकान में किराएदार के रूप में रहना शुरू किया था। शनिवार देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि घटनास्थल का गहन निरीक्षण साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही एसएफएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। राहुल कुमार मूल रूप से पटना जिले के दलदलीय गंज थाना क्षेत्र के मेंहदी गंज संपत चक गांव का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: मेहंदीपुर बालाजी में हादसे के बाद हिंसक झड़प, महिला श्रद्धालुओं के साथ बेरहमी से मारपीट; तनाव का माहौल

घटना से पटेल नगर में फैली सनसनी

अचानक हुई इस घटना से पटेल नगर में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

फंदे से लटका मिला शव

युवक का शव रविवार सुबह आठ बजे घर की तीसरी मंजिल पर सौर ऊर्जा पैनल के एंगल से फंदे से लटका मिला। वह सवाईमाधोपुर की एक निजी यूनिवर्सिटी से संस्कृत शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए आया था। करीब 15 दिन पहले ही पटेल नगर कॉलोनी में एक मकान में तीसरी मंजिल पर किराए से कमरा लेकर रह रहा था।

मकान मालिक भी रहता था अकेला

पुलिस के अनुसार पटेल नगर में मकान मालिक भी अकेला ही रहता था। शनिवार शाम को मालिक के यहां ही खाने की थाली लेकर अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद रविवार सुबह पड़ौसियों ने युवक को तीसरी मंजिल में फंदे से लटका देखा। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Road: 40 करोड़ की लागत से सड़क होगी चौड़ी, राजस्थान के 2 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
Also Read
View All