सवाई माधोपुर

Rajasthan News : चप्पल में छिपाकर लाया मोबाइल, ओएमआर शीट भी बरामद, कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में नकलची दबोचा

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान मानटाउन स्थित एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आया है। यहां एक परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल में मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन केंद्र स्टाफ की सतर्कता से उसका यह मंसूबा नाकाम हो गया।
less than 1 minute read
Feature image
चप्पल में छिपाकर लाया मोबाइल। फोटो पत्रिका

सवाईमाधोपुर। कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान मानटाउन स्थित एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आया है। यहां एक परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल में मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन केंद्र स्टाफ की सतर्कता से उसका यह मंसूबा नाकाम हो गया। पुलिस ने आरोपी परीक्षार्थी केदार प्रसाद मीणा पुत्र मूलचंद मीणा निवासी रईथा कलां को गिरफ्तार किया।

मानटाउन थाना पुलिस के अनुसार शनिवार को रामावि मानटाउन में कृषि पर्यवेक्षक की परीक्षा हुई थी। परीक्षा के दौरान कमरा नंबर एक में रोल नंबर 303253 के परीक्षार्थी केदार प्रसाद मीणा की गतिविधियां संदिग्ध पाई। वह परीक्षा के बीच में शौचालय गया और करीब 12-15 मिनट तक वापस नहीं लौटा। इस असामान्य देरी पर केंद्र स्टाफ को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

जांच के दौरान मिला मोबाइल व पुराने पेपर

जांच के दौरान जब परीक्षार्थी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक पुराना प्रश्न पत्र और एक ओएमआर शीट बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि केदार प्रसाद ने मोबाइल को अपनी चप्पल की सोल में काटकर छिपाया था और शौचालय में जाकर प्रश्न पत्र की तस्वीरें भेजने की कोशिश कर रहा था। केंद्र प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षार्थी को पकड़ लिया और उसके पास से मिली सभी सामग्री जब्त कर ली।

पुलिस को किया सुपुर्द

केन्द्राधीक्षक व राउमावि मानटाउन के प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और बरामद मोबाइल व आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 21 अप्रेल तक पीसी रिमांड पर भेजा है।

Updated on:
20 Apr 2026 08:59 pm
Published on:
20 Apr 2026 08:59 pm
Also Read
View All
RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया आदेश, दस्तावेज संशोधन नियम एक माह में तीसरी बार बदला, जानें नया क्या है?

राजस्थान में शर्मनाक घटना: पैसे गुम हुए तो स्कूल में छात्राओं के उतरवाए कपड़े, शिक्षिका सस्पेंड

Sawai Madhopur News: कोचिंग के बाहर खड़ा होकर करता था अभद्र इशारे, फिर लड़कियों ने ऐसे सिखाया सबक

रेल यात्रा से पहले पढ़ लें नए नियम : पकड़े जाने पर 10 हजार भरना होगा जुर्माना, अवैध गतिविधियों पर बढ़ी सख्ती

पांचना बांध विवाद: तीसरे दिन भी नहीं खुला जाम, देर रात मंत्रियों ने की वार्ता, किरोड़ी बोले- शांति रखें-अफवाहों पर न दें ध्यान