सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur: आबादी क्षेत्र में भालू का मूवमेंट, 7 दिन से दहशत में ग्रामीण; वन विभाग ने पिंजरा लगाकर बढ़ाई गश्त

सवाई माधोपुर जिले के छाण क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से भालू की चहल कदमी होने से ग्रामीण दहशत में है।

less than 1 minute read
भालू के रेस्क्यू के लिए लगवाया गया पिंजरा। फोटो: पत्रिका

Sawai Madhopur news: सवाई माधोपुर जिले के छाण क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से भालू की चहल कदमी होने से ग्रामीण दहशत में है। यहां लोग रात के समय घरों के बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर यहां वनविभाग ने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया है।

बता दें कि कस्बा सहित आसपास के गांवों में जंगली जानवरों का मूवमेंट अक्सर बना रहता है। जिससे लोग भयभीत रहते हैं। हाल ही भालू के मूवमेंट के बाद भी ग्रामीण रात के समय निकलने में डर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

रणथम्भौर दुर्ग पर बाघ गणेश ने की चहल कदमी, दांये कंधे पर नजर आ रही गांठ, जानिए ‘मछली’ से क्या है कनेक्शन

वन विभाग ने पिंजरा लगा बढ़ाई गश्त

वहीं भालू के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग नाका गुढ़ा मुख्यालय टीम की ओर से भालू के रेस्क्यू के लिए आबादी क्षेत्र में पिंजरा लगवाया है। साथ ही रात भर गश्त की जा रही है। ताकि कोई अनहानी नहीं हो। वनविभाग भी लगातार लोगों को सावचेत कर रहा है। आरओपीटी रेंजर अश्विनी प्रताप ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही जंगली जानवर का मूवमेंट दिखाई दिए जाने पर वन विभाग और रेस्क्यू टीम को सूचित करने को कहा है।

इनका कहना है

छाण के आबादी क्षेत्र में भालू का मूवमेंट बना हुआ है। रेस्क्यू के लिए पिंजरा लगवा दिया है, जिससे क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं हो। वन विभाग की टीम ने गश्त भी बढ़ा दी है।
-अश्विनी प्रताप सिंह, रेंजर, आरओपीटी

ये भी पढ़ें

Rajasthan: रणथंभौर के जंगल में पर्यटकों के फंसने के बाद लिया बड़ा एक्शन, ड्राइवर-गाइड किए प्रतिबंधित
Also Read
View All