सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर: ‘तेल’ की रस्म के दिन दुल्हन गहने और नकदी लेकर हुई फरार, फूट-फूट कर रोऐ पिता

Bride Runs Away Before Wedding: यहाँ एक घर में जहाँ शहनाइयां बजने वाली थीं और खुशियों का माहौल था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-फ्रीपिक)

Rajasthan Crime: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहाँ एक घर में जहाँ शहनाइयां बजने वाली थीं और खुशियों का माहौल था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। शादी की रस्मों के बीच ही दुल्हन बनने जा रही बेटी घर में रखे जेवर और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई।

क्या है पूरा मामला?

मामला सवाई माधोपुर के गंभीरा गाँव का है। यहाँ के एक निवासी ने अपनी पुत्री की शादी 19 अप्रैल 2026 को नैनवां क्षेत्र के सूंडी देई गाँव में तय की थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। टेंट लग चुके थे, हलवाई अपना काम शुरू कर चुके थे और रिश्तेदारों को कार्ड भी बांटे जा चुके थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

'तेल' की रस्म के दौरान दिया घटना को अंजाम

शुक्रवार को घर में शादी से पूर्व होने वाली 'तेल' की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन के पिता अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारों को न्योता देने के लिए 'बनोठा' गाँव गए हुए थे। घर पर दुल्हन की बहन और अन्य परिजन मौजूद थे। इसी बीच मौका पाकर दुल्हन ने घर के संदूक साफ़ कर दिए और चुपके से निकल गई। जब पिता घर लौटे, तो उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी घर में मौजूद नहीं है। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा, तो घर की अलमारियां चेक की गईं, जहाँ से नकदी और जेवर गायब मिले।

लाखों के जेवर और नकदी पर साफ किया हाथ

परिजनों के अनुसार, दुल्हन अपने साथ भारी मात्रा में कीमती सामान ले गई है, जिसमें शामिल हैं:

  • सोने का हार: करीब ढाई तोला।
  • सोने के कुंडल: 3 ग्राम।
  • चांदी की पायजेब: 100 ग्राम।
  • नकदी: करीब सवा लाख रुपये (जो शादी के खर्च के लिए रखे गए थे)।

पुलिस जांच और परिवार का हाल

पीड़ित पिता ने मलारना डूंगर थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुल्हन की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं। इस घटना के बाद से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। शादी की सभी खुशियां अब मातम जैसी खामोशी में बदल गई हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: मेरी पत्नी और जीजा में अवैध संबंध हैं… चार महीने पहले ही दूल्हा बने युवक ने उठाया खौफनाक कदम…
Published on:
20 Apr 2026 08:32 am
Also Read
View All