सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में रास्ता खोलो अभियान पर सख्ती, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

सवाई माधोपुर जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में ग्राम रथ अभियान, विकसित ग्राम, शहरी वार्ड अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, रास्ता खोलो अभियान, ज्ञान भारतम मिशन, हरियालो राजस्थान अभियान सहित बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई।

2 min read
सवाईमाधोपुर. बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर। फोटो पत्रिका

सवाई माधोपुर। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम रथ अभियान, विकसित ग्राम, शहरी वार्ड अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, रास्ता खोलो अभियान, ज्ञान भारतम मिशन, हरियालो राजस्थान अभियान सहित बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई। कलक्टर ने सोमवार को विकसित ग्राम, शहरी वार्ड अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में मास्टर प्लान तैयार करने और तीन दिवस में सभी डेटा अपडेट कर आकांक्षाओं का सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों की हुंकार, बोले-जमीन नहीं छोड़ेंगे, आंदोलन होगा तेज

ग्राम रथ अभियान की समीक्षा

ग्राम रथ अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जाए। रथों के साथ लोक कलाकारों के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी किसानों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचाने तथा सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों के सुझाव मुख्यमंत्री तक भेजने के निर्देश दिए।

एचपीवी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

चिकित्सा विभाग की समीक्षा में उन्होंने 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रास्ता खोलो अभियान के तहत चिन्हित मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर ग्रेवल डलवाकर सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने को कहा। जल संरक्षण अभियान के तहत मानसून से पूर्व आमजन को जागरूक करने पर विशेष बल दिया।

हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों की समीक्षा

हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पौधारोपण के लिए स्थान चयन, गड्ढे खुदवाने, पौधों की उपलब्धता और उनके संरक्षण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया।

15 मई तक स्व-गणना पूर्ण करने के निर्देश

कलक्टर ने सभी राजकीय कर्मचारियों को 15 मई तक स्व-गणना पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन स्व-गणना पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

तीन दशक बाद खुला बैरवा ढाणी मार्ग

उधर, रास्ता खोलो अभियान के तहत बरनाला तहसील मुख्यालय पर स्थित बैरवा ढाणी से तहसील कार्यालय को जोड़ने वाला मार्ग प्रशासन की ओर से खुलवाया गया। करीब तीन दशक से बंद पड़े इस रास्ते के खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग बंद होने से उन्हें बाजार और तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में भारी परेशानी होती थी।

बरनाला तहसीलदार राकेश कुमार मीणा ने बताया कि यह मामला हाल ही में आयोजित जनसुनवाई में सामने आया था। शिकायत के बाद प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई करते हुए रास्ता खुलवाया। साथ ही जेसीबी की सहायता से मार्ग को समतल कराया गया, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को अब आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Expressway: ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट, ग्रामीणों ने की अलाइनमेंट बदलने की मांग
Published on:
12 May 2026 03:39 pm
Also Read
View All