सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर: ओलावृष्टि से 47 गांवों में 90 प्रतिशत तक फसल खराब, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sawai Madhopur Crop Damage: अतिवृष्टि-ओलावृष्टि से किसानों की फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक खराबा होता है तो प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।

2 min read
ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे का जायजा लेते पटवारी। फोटो: पत्रिका

Sawai Madhopur Hailstorm: सवाई माधोपुर। जिले के खण्डार उपखंड क्षेत्र में गत 27 जनवरी को हुई ओलावृष्टि को लेकर गिरदावर एवं पटवारियों की रिपोर्ट में क्षेत्र के 47 गांवों में गेहूं, सरसों, चना, टमाटर, मिर्च सहित अन्य फसलों में 75 से 90 प्रतिशत तक खराबा माना गया है।

तहसील प्रशासन की ओर से यह रिपोर्ट सवाई माधोपुर जिला कलक्टर को भेज दी गई है। गौरतलब है कि अतिवृष्टि अथवा ओलावृष्टि से यदि किसानों की फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक खराबा होता है तो राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार प्रभावित किसानों को उचित एवं पर्याप्त मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Govt: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, राजस्थान में हाईवे किनारे बने अवैध निर्माणों पर चलेगा ‘पीला पंजा’

तहसील प्रशासन के अनुसार दूसरे चरण में यह आकलन किया जा रहा है कि ओलावृष्टि से उपखण्ड एवं तहसील क्षेत्र में कितने किसान प्रभावित हुए हैं तथा कुल कितना रकबा नुकसान की चपेट में आया है। इसके लिए गिरदावरी की जा रही है। गिरदावरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगले चरण में जिन गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल खराबा पाया गया है, वहां पैरा 7 डी तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रभावित किसानों के आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, बैंक खाता विवरण सहित आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जाएंगे।

सीधे खातों में आएगा मुआवजा

तहसील प्रशासन ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद किसान पटवारी के सहयोग से ई-मित्र के माध्यम से अपने दस्तावेज डीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कराएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात मुआवजा राशि सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

इन गांवों में माना गया अधिक खराबा

प्रशासन के अनुसार ओलावृष्टि के दौरान नचछई, मायापुर, गंडायता, जैतपुर, छान, गंगानगर, अल्लापुर, बाढ़पुर, बैरना, सुखवास, बहरावण्डा खुर्द, पाली, हरिपुरा, सेवती खुर्द, धर्मपुरी, जयलालपुरा, नरवला, मीना खेड़ी, दौलतपुरा, सुमनपुरा, क्यारदा खुर्द, गंडावर, बोहना, पीपल्दा, विन्जारी, पाउण्डी, सावलपुर, खण्डेवला, सोनकच्छ, फरिया, कटार, गोपालपुरा, बड़ौद, ओन कलां, पादड़ी तोपखाना, अनियाला, बड़वास, पादड़ा वारदार, ओन मीना, सिंगोर कलां, सिंगोर खुर्द, मामरोठ, बड़िका छाहरा, सेवंती कलां, आकोदा, करीरा कलां एवं करीरा खुर्द सहित कुल 47 गांवों में 75 से 100 प्रतिशत तक फसल खराबा माना गया है।

इनका कहना है

पटवारी एवं गिरदावरों की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के 47 गांवों में फसलों में 75 से 90 प्रतिशत तक खराबा हुआ है। इसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-जयप्रकाश रोलन, तहसीलदार, खण्डार

ये भी पढ़ें

Rajasthan Road News: राजस्थान में यहां सड़कें होंगी चमाचम, 883KM तक बनेंगी नई सड़कें; 722 लाख होंगे खर्च

Also Read
View All

अगली खबर