सवाई माधोपुर

विधवा महिला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, मर्डर के बाद भी महिला के शरीर पर थे गहने; क्या थी हत्या की वजह?

सवाईमाधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र के जटवाड़ा कला में गुरूवार को दिनदहाड़े एक महिला का गला काट दिया गया। हत्यारे अभी तक फरार हैं।
less than 1 minute read
sawai madhopur murder

Sawai Madhopur Crime: सवाईमाधोपुर। सूरवाल थाना क्षेत्र के जटवाड़ा कला में गुरूवार को दिनदहाड़े एक महिला का गला काट दिया गया। गला काटने से महिला खून से लथपथ हो गई। खून से लथपथ महिला खेत से चलकर आम रास्ते पर पहुंचकर बेहोश होकर गिर पड़ी। लहूलुहान हालत में लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते मे दम तोड़ दिया।

सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मृतका रामपति (60) पत्नी कैलाश मीणा है। वह गुरुवार दोपहर को अपने अमरूद के बगीचे में चारा लेने गई थी। इस दौरान अज्ञात लोगों ने दरांती से उसका गला काट दिया। लोगों ने महिला को लहुलुहान हालत में देखा तो जिला अस्पताल पहुंचाया।

लूट के इरादे से नहीं की हत्या

थानाधिकारी ने बताया कि महिला विधवा थी और उसने गहने पहने हुए थे, लेकिन हत्या के बाद भी महिला के शरीर पर गहने थे। ऐसे में लूट के इरादे से भी हत्या नहीं की है। हत्या के बाद से अज्ञात लोग फरार है।

इस संबंध में महिला के बच्चों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृत महिला के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा एवं एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी देने की मांग की।

घटना की गंभीरता को लेकर पुलिस साक्ष्य जुटाकर हत्यारों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Updated on:
15 Mar 2025 07:34 pm
Published on:
15 Mar 2025 07:33 pm
Also Read
View All
Rajasthan Tourism: एक्सप्रेस-वे पर चमकेंगे रणथम्भौर-सरिस्का के होर्डिंग्स, पर्यटकों को लुभाने की खास तैयारी

Rajasthan Farmers : परंपरागत खेती से हटकर की खेती, तो लोगों ने उड़ाया मजाक, किसान अवधेश मीना ने कमाई से दिया जवाब

सवाईमाधोपुर: त्योहारी सीजन से पहले चीनी के भाव में भारी गिरावट, मिठाई कारोबारियों और जनता को बड़ा फायदा

सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव