सवाई माधोपुर

सवाईमाधोपुर: गांव के पास नजर आया टाइगर, वन विभाग अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

सवाईमाधोपुर जिले के खण्डार उपखंड के ग्राम पंचायत कुरेड़ी में बुधवार सुबह खेतों के पास टाइगर का मूवमेंट देखा गया। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2026, 7:27 PM IST
फोटो: वीडियो का स्क्रीनशॉट

सवाईमाधोपुर जिले के खण्डार उपखंड के ग्राम पंचायत कुरेड़ी में बुधवार सुबह खेतों के पास टाइगर का मूवमेंट देखा गया। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के चारों ओर पशुओं के गायब होने और खेतों में अजीब निशान मिलने की घटनाएं बढ़ गई थीं, जिससे वन्यजीव की गतिविधियों की आशंका जताई जा रही थी।

मोबाइल में बनाया वीडियो, वन विभाग को दी सूचना

ग्रामीण अपनी फसल और पशुओं की सुरक्षा को लेकर खेतों पर नजर बनाए हुए थे। इसी दौरान गांव के पास अचानक टाइगर दिखाई दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भय के बीच अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी।

शुरू किया सर्च अभियान, सतर्क रहने की अपील

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया। विभाग ने आसपास के गांवों को भी सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खेतों व जंगलों की ओर अकेले न जाने की अपील की है।

वन विभाग टीम का कहना है कि टाइगर को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने के लिए ट्रैकिंग जारी है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो और ग्रामीण सुरक्षित रह सकें। गांव में फिलहाल दहशत के साथ-साथ वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी जारी है।

Updated on:
7 Jan 2026, 7:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण